
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 2, 2018 12:16 PM IST
पटाखों में कई तरह के रसायन प्रयोग किए जाते हैं, जिसकी वजह से धुंआ त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचता है। © Shutterstock
प्रदूषण आपकी त्वचा की खूबसूरती बिगाड़ने में बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। इस कारण दिवाली में होने वाल प्रदूषण स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर डालता है। इसका बुरा असर आपकी कोमल त्वचा पर भी बहुत ज्यादा होता है। कॉस्मेटिक स्किन एंड होम्योक्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. करूणा मल्होत्रा का कहना है कि वातावरण में बढ़ता प्रदूषण एर्लजी होने के मुख्य कारणों में गिना जाता है। यह समस्या शहरों में अधिक है, क्योंकि यहां वायु प्रदूषण अधिक होता है, जिसके आप सीधे संर्पक में रहते हैं।
प्रदूषण के कारण एलर्जी का खतरा होता है। इससे त्वचा में जलन, लाल चकत्ते पड़ना और फुंसियां जैसे दाने होना आम बात है। कुछ लोगों की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है। उन्हें किसी विशेष चीज के संर्पक में आने पर खुजली, जलन, दाने हो जाते हैं। एर्लजी से कुछ लोगों को कोई परेशानी नहीं होती, जबकि कुछ को उस स्थान पर दर्द, खुजली, छाले पड़ना, छाले फूटकर पानी निकलना, घाव हो जाना आदि समस्याएं हो जाती हैं। अगर सही समय पर इस पर ध्यान न दिया जाए तो त्वचा रोग भी हो सकते हैं। दिवाली के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें, इन बातों का खास ध्यान
स्किन का यू रखें ख्याल
- स्किनोलॉजी हेयर एंड स्किन क्लीनिक की डर्माटोलॉजिस्ट डॉ. निवेदिता दादू कहती हैं कि गलत तरीके से पटाखे जलाने से लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं, इसलिए पटाखे जलाते वक्त खास एहतियात बरतनी चाहिए। अगर फिर भी किसी कारण से कोई अंग जल जाए, तो जले हुए हिस्से को तब तक ठंडे पानी में रखें, जब तक जलन पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाए।
- दिवाली के दिन हर कोई मस्ती के मूड में होता है लेकिन त्योहार में मौज-मस्ती करने के साथ आप अपनी सेहत का ख्याल करना न भूलें।
- इन दिन भी पर्याप्त पानी पिएं। पानी बहुत जरूरी होता है, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए। शरीर में पानी की कमी न होने दें। पटाखों में कई तरह के रसायन प्रयोग किए जाते हैं, जिसकी वजह से धुंआ त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचता है। इससे त्वचा रूखी हो जाती है। दिवाली की मस्ती में मिठाइयां जरा संभलकर ही खाएं वरना बिगड़ सकती है सेहत
- यदि त्वचा जल भी जाती है, तो जले हुए हिस्से को पानी से धोएं और बर्फ लगाएं। अगर जलन मामूली है तो जले हुए हिस्से पर नारियल, जैतून या फिर नीम का तेल भी लगा सकते हैं। इसके अलावा, जले हुए हिस्से पर शहद या फिर एलोवेरा जेल भी लगाया जा सकता है।
- अगर कोई गंभीर रूप से जल गया है तो उसे फौरन अस्पताल ले जाएं। जले हुए व्यक्ति के कपड़े उतारने का प्रयास न करें। इससे जली हुई स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना होती है।
- ऊनी सिल्क और कृतिम कपड़ों में आग बहुत जल्दी पकड़ लेती है। इससे बचने के लिए बेहतर होगा की पटाखे जलाते समय सूती कपड़े ही पहनें।
- दिवाली मनाने के बाद चेहरे और हाथों-पैरों को धोना न भूलें। इसके अलावा अच्छे मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें। चेहरे और शरीर के अन्य अंग जो खुले हों, उनको किसी अच्छे रसायन मुक्त क्लिंजर से साफ करें, उसके बाद ही सोने जाएं।