
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 3, 2020 11:22 PM IST
मानसून में कील-मुंहासे, स्किन एलर्जी से बचने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स। © Shutterstock.
Skin care tips in monsoon: मानसून अपने साथ कई बीमारियां लाता है। साथ ही यह मौसम उनके लिए भी परेशानी भरा होता है, जिनकी त्वचा अधिक संवेदनशील होती है। हवा में नमी का लेवल बढ़ने और जीवाणुओं के अधिक सक्रिय होने से कील-मुंहासे, एलर्जी और बालों के झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है। स्किन एक्सपर्ट के अनुसार, खास सावधानियां बरतकर चेहरे से संबंधित समस्याओं (Skin care tips in monsoon) से बचा जा सकता है।
बाहर से आने के बाद त्वचा को जरूर धोएं। हवा में नमी अधिक होने से बारिश में त्वचा तैलीय हो जाती है। रोम छिद्रों में गंदगी जमा होने लगते हैं, जिससे कील-मुंहासों, रैशेज, एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती है। यह समस्या उन्हें अधिक हो सकती है, जिनकी त्वचा ऑयली होती है। ऑफिस में हों या घर पर, दिन भर में तीन से चार बार चेहरा पानी से धोएं। केमिकल युक्त साबुन या फेशवॉश की बजाय हर्बल उत्पाद का इस्तेमाल करें।
अधिक तैलीय, मसालेदार या फिर जंक फूड खाने से बचें। इस मौसम में तैलीय खाना खाने से ऑयली स्किन वालों को अधिक समस्या हो सकती है। त्वचा पर कील-मुंहासे हो सकते हैं। मसालेदार भोजन बॉडी टेम्परेचर और रक्तप्रवाह को बढ़ाते हैं, जिससे खुजली, जलन और एलर्जी की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
कड़वी चीजें जैसे नीम की पत्ती, करेला, मेथी दाने संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। इनमें संक्रमण से लड़ने वाले यौगिक पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हल्दी भी कील-मुंहासों और त्वचा एलर्जी से लड़ने में मददगार साबित होती है। अदरक, काली मिर्च, तुलसी, शहद, पुदीने से बनी चाय पिएं। इससे भी लाभ होगा। त्वचा पर होने वाले फोड़े-फुंसी की समस्या से भी आप बचे रहेंगे।
डायटिशन भी हर मौसम में पानी खूब पीने की सलाह देती हैं। पानी शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाए रखता है। यह त्वचा के लिए भी बहुत जरूरी है। इससे स्किन ग्लो करती है। मानसून में उमस भरा मौसम डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है, इसलिए जरूरी है कि आप आठ से दस गिलास पानी जरूर पिएं। सनस्क्रीन लगाए बिना घर से बाहर न निकलें वरना ‘सनबर्न’ की शिकायत हो सकती है। सप्ताह में एक या दो बार स्क्रब जरूर करें। इसके लिए बेसन, शहद, नींबू के रस और दही से बना फेस पैक लगाने से लाभ होगा।
Skin Care Tips : क्या आपने कभी की है स्किन फास्टिंग? जानिए इसके फायदे और करने का सही तरीका