Skin Care Tips: मसूर की दाल से घर में तैयार करें फेसपैक, कुछ ही दिनों में चेहरे की बढ़ेगी खूबसूरती

Skin Care Tips: स्किन पर हर कोई ग्लो लाना चाहता है। चेहरे पर दाग-धब्बे हमारे आत्मविश्वास को कमजोर करते हैं। वहीं, अगर चेहरा चमकदार हो, तो हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है। बढ़ते प्रदूषण और गलत खान पान की वजह से चेहरे पर पिंपल्स (Pimples) और दाग-धब्बे (marks on face) की समस्या होने लगती है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 17, 2020 2:10 PM IST

Skin Care Tips: स्किन पर हर कोई ग्लो लाना चाहता है। चेहरे पर दाग-धब्बे हमारे आत्मविश्वास को कमजोर करते हैं। वहीं, अगर चेहरा चमकदार हो, तो हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है। बढ़ते प्रदूषण और गलत खान पान की वजह से चेहरे पर पिंपल्स (Pimples) और दाग-धब्बे (marks on face) की समस्या होने लगती है। ऐसे में हमें इन्हें खत्म करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे (Home remedies) अपनाने चाहिए। ताकि कैमिकल युक्त चीजों से आपका चेहरा खराब ना हो। आज हम आपको एक ऐसे (Skin Care Tips) फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको अपने चेहरे पर कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। ये फेसपैक आप घर पर ही मसूर दाल (Masoor lentils) से आसानी से बना सकते हैं।

मसूर दाल (Masoor lentils) में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें क्लोरीन, प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा भरपूर रूप से होती है। यह हमारे चेहरे के लिए देशी नुस्खे की तरह काम करती है। इसके पैक से आपके कुछ ही दिनों में गायब हुई चेहरे की रंगत वापस आ जाएगी। चलिए जानते हैं इस पैक को बनाने की विधि-

Ways Rice enhances Beauty: चेहरे पर लगाएं चावल का पेस्ट, मिलेगी ग्लोइंग स्किन, पिम्पल्स भी होंगे कम

कैसे तैयार करें मसूर की दाल का फेसपैक?

  • सबसे पहले मसूर की दाल (Masoor lentils) को अच्छे से साफ करके इसे रात में भिगो कर छोड़ दें।
  • सुबह भिगोए दाल को अच्छी तरह से पीस लें।
  • पिसी हुई दाल में एक चम्मच दूध, एक चम्मच बादाम का देल और थोड़ा शहद मिला दें।
  • अगर आपके पास संतरे के छिलके का पाउडर है, तो आप उसे भी इस पेस्ट में मिला सकते हैं।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • करीब आधा घंटा इस पैक को फेस पर लगाए रखें।

अगर आप इस पेस्ट को रोजाना चेहरे पर लगा सकते हैं, तो जरूर चेहरे पर लगाएं। अगर आपके पास समय नहीं है, तो एक दिन छोड़ कर इस पेस्ट को चेहरे पर जरूर लगाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में रिजल्ट नजर आएंगे।

Tips for Dull Skin : बेजान त्वचा में जान डालने के लिए अपनाएं 2 नेचुरल रेमेडीज

स्किन के लिए हेल्दी है मसूर और दूध

मसूर की दाल  (Masoor lentils) स्किन के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसका फायदा तब ज्यादा होता है, जब आप मसूर के दाल के साथ दूध (Milk) मिलाते हैं। इस पैक से आपके फेस की टोनिंग अच्छी होगी। अगर आपके पास ज्यादा सामाग्री नहीं है, तो आप सिर्फ दूध औऱ मसूर के दाल का पेस्ट चेहरे पर लगा सकते हैं। ये पैक भी चेहरे के लिए काफी अच्छा होता है।

Orange Peel Face mask: घर में बनाएं संतरे के छिलके से फेसमास्क, कुछ ही दिनों में चेहरे पर आएगी निखार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source