... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 26, 2020 12:46 PM IST
आम के फायदे
Mango muskmelon smoothie Recipe : गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन में स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे-ऑयली स्किन, सनबर्न, रैशेज, स्किन एलर्जी और ब्रेकआउट आदि काफी होती हैं। गर्मी और पसीने की वजह से ये समस्याएं इस सीजन में अधिक होती हैं, इसलिए इस सीजन में हमें ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए, जिससे स्किन स्वस्थ रह सके। सीजनल फ्रूट्स और वेजिटेबल सेहत और स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आज हम आपको एक स्वादिष्ट और आसान सी रेसिपी (Mango muskmelon smoothie Recipe for Skin) बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बना सकते हैं। इस रेसिपी का नाम है 'मैंगो मस्कमेलन स्मूदी' (Mango muskmelon smoothie Recipe)। चलिए जानते हैं इस खास रेसिपी के बारे में-
गर्मियों में खरबूजा (Muskmelon) बहुत ही आसानी से मिल जाता है। यह विटामिन ए और सी से भरपूर होता। ये विटामिन्स स्किन के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। खरबूजे में पर्याप्त मात्रा में पानी होता है, जो सेहत और स्किन दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा खरबूजे में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाते हैं।