जून की गर्मी और उमस में यंगस्टर रखें अपनी त्वचा का ख्याल ऐसे, रोज करें ये 15 काम, पिम्पल्स और ड्राई स्किन से मिलेगी निजात
जून की गर्मी और उमस में यंगस्टर रखें अपनी त्वचा का ख्याल ऐसे, रोज करें ये 15 काम, पिम्पल्स और ड्राई स्किन से मिलेगी निजात
इस उम्र में स्किन की सही तरीके से देखभाल इन समस्याओं से राहत दिला सकती है। यहां आप पढ़ सकते हैं कुछ ऐसी स्किन केयर टिप्स जो स्कूल और कॉलेज जाने वाले युवाओं के काम आ सकती हैं।
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 15, 2022 2:31 PM IST
टीनएज के बाद स्किन में बहुत ज्यादा बदलाव दिखायी देने लगते हैं। शरीर में हार्मोन्स के स्तर में होने वाले बदलावों के कारण स्किन का टेक्स्चर बदलने लगता है। स्किन ऑयली या बहुत अधिक ड्राई हो जाती है, पिम्पल्स होने लगते हैं और साथ ही साथ स्किन की हेल्थ भी बदलने लगती है। वहीं, स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों में जंक फूड खाने, धूप में टहलने और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़ी कई अन्य आदतें भी देखी जाती हैं। इसीलिए 15 से 25 वर्ष के एज ग्रुप में लोगों में स्किन प्रॉब्लम्स काफी अधिक देखी जाती हैं। पिम्पल्स, डार्क सर्कल्स, डल स्किन और ऑयली स्किन के कारण युवाओं का कॉन्फिडेंस कम हो जाता है और कई बार वे कॉलेज जाने या लोगों से मिलने से भी कतराते हैं। इस उम्र में स्किन की सही तरीके से देखभाल इन समस्याओं से राहत दिला सकती है। यहां आप पढ़ सकते हैं कुछ ऐसी स्किन केयर टिप्स जो स्कूल और कॉलेज जाने वाले युवाओं के काम आ सकती हैं और उनकी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग रखने में मदद कर सकती है।
15 की उम्र के बाद फॉलो करें ये स्किन केयर टिप्स
दिन में 2 से 3 बार अपने चेहरे को पानी और किसी अच्छी क्वालिटी के फेस वॉश से साफ करें। इससे , चेहरे पर जमा गंदगी , धूल और सीबम साफ हो जाएगा।
सुबह नहाने के बाद स्किन की किसी अच्छे मॉस्जराइजर से मालिश करें। इससे त्वचा को पोषण मिलेगा और वह कोमल और हाइड्रेटेड रहेगी।
घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
ओपन पोर्स के खुले रहने से उनमें गंदगी और सीबम जमा हो जाता है। इसे साफ करने के लिए सप्ताह में दो बार स्किन की स्क्रबिंग करें।
महीने या 2 महीने में एक बार फेशियल कराने से भी स्किन बेहतर दिखायी देती है।
स्किन पर गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। इसकी बजाय ठंडे या सादे पानी से चेहरा साफ करें। इससे ड्राई स्किन की समस्याकम होगी।
किसी डर्मटॉलजिस्ट की सलाह के अनुसार स्किन केयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
रात में सोने से पहले चेहरा जरूर साफ करें और मेकअप को अच्छी तरह साफ करने के बाद ही सोएं।
हेयर केयर के लिए आजमाए ये सिम्पल टिप्स
सप्ताह में 2-3 बार या जरूरत के अनुसार शैम्पू करें। हर बार शैम्पू करने के बाद बालों में हेयर कंडीशनर जरूर लगाएं।
हेयर जेल का प्रयोग कम से कम करें।
सप्ताह में कम से कम 2 बार बालों में नारियल का तेल, बादाम का तेल या अन्य किसी प्रकार का तेल का प्रयोग करें। सिर की चम्पी करने से बालों की चमक बढ़ती है और हेयर फॉलिकल्स भी मजबूत बनते हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
संतुलित डाइट लें। आंवला (Amla), नींबू (Lemon), चुंकदर (Beetroot) और हरी पत्तेदार सब्जियों (Green leafy vegetables) का सेवन करें। ये शरीर के साथ-साथ स्किन को भी स्वस्थ रखने का कार्य करती हैं।
हर रात 8 घंटें की नींद सोएं। दिन में 10-20 मिनट की पॉवर नैप लें। इससे, तनाव कम होगा और स्किन पर रौनक बनी रहेगी।
रात में सोने से 3-4 घंटें पहले खाना खा लें। खाने के बाद 30 मिनट की वॉक करें। इससे खाना आसानी से पच जाएगा और आपको रात में नींद भी अच्छी तरह आएगी।
सोते समय अपने मोबाइल फोन और लैपटॉप जैसे गैजेट्स को दूर रखें। दरअसल, गैजेट्स से निकलनेवाली ब्लू लाइट स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.