hamburger icon
A
Read in English

वर्ल्ड सोरायसिस डे 2018: सोरायसिस होने पर ऐसे रखें स्किन का ख्याल

सोरायसिस में शरीर पर लाल चकत्ते हो जाते हैं जिनमें खुजली भी महसूस होती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 23, 2018 10:10 PM IST

सोरायसिस एक स्किन प्रॉबल्म है जो ­काफी आम होती जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर की कुल आबादी में तकरीबन 3 प्रतिशत लोग सोरायसिस से क प्रभावित हैं। सोरायसिस में शरीर पर लाल चकत्ते हो जाते हैं जिनमें  खुजली भी महसूस होती हैं। ऐसे में स्किन का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है। आप जो भी स्किन केयर प्रॉडक्ट्स या कॉस्मेटिक्स इस्तेमाल करते हैं, सोरायसिस होने पर आपको उन्हें इस्तेमाल करते हुए काफी सावधानी बरतनी पड़ती है।  वर्ल्ड सोरायसिस डे: 4 डायट टिप्स सोरायसिस के मरीज़ों के लिए, जो कर सकते हैं आप फॉलो।

सोरायसिस होने पर रखें इन बातों का ख्याल-

  1. अपने डॉक्टर से बात करके अपने लिए उपयुक्त साबुन और कॉस्मेटिक्स के बारे में पता करें और उनका ही इस्तेमाल करें।
  2. दूसरों का तौलिया, साबुन और कपड़े इस्तेमाल ना करें और ना ही अपनी चीज़ें किसी और को दें।
  3. आप हेयरकट जैसी सुरक्षित सर्विसेस के लिए आप ब्यूटी पार्लर जा सकते हैं। लेकिन अगर आप फेशियल जैसी कोई ट्रीटमेंट लेना चाहते हैं तो थोड़ा इंतज़ार करें। दरअसल सोरायसिस होने पर अगर आप बॉडी स्क्रब लगाते हैं तो इसकी वजह से आपकी त्वचा को और परेशानी हो सकती है। स्क्रबिंग से आपकी त्वचा छिल सकती है और उससे खून भी बह सकता है।
  4. त्वचा की सफाई के लिए आप होम मेड क्लिंज़र या माइल्ड एक्सफ़ॉलिएटर का इस्तेमाल करें। आप शहद, बादाम का तेल और विटामिन ई जैसी नैचुरल चीज़ों के मिश्रण से त्वचा की हल्के-हल्के मसाज कीजिए और त्वचा की सफाई कीजिए।
  5. अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आप शक्कर के दानों को थोड़ा-सा पानी मिलाकर अपनी त्वचा की सफाई के लिए स्क्रबर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  6. अगर आपकी त्वचा ऑइली है, तो एक जेल-बेस्ड स्क्रब का इस्तेमाल करें।
  7. अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो क्रीम बेस्ड स्क्रब खरीदें।
  8. संवेदनशील या सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को बहुत कोमल ग्रैन्यूलस से साफ़ करना चाहिए।