
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 28, 2023 3:49 PM IST
Changing weather skin care: सर्दियों का मौसम अब जा चुका है और गर्मियों का मौसम आने वाला है। मार्च के महीने की धूप को देखते ही हमें गर्मियों की याद आने लगती है और आगे धीरे-धीरे मौसम भी गर्म होने लग जाएगा। इन दिनों में धूप तेज निकलने लग जाती है और इसलिए दिन में तापमान भी गर्म हो जाता है। यह धूप आपकी त्वचा के नेचुरल निखार को खत्म करने के लिए काफी है। इन दिनों में ही धूप सबसे ज्यादा हमारी स्किन को नुकसान पहुंचाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोग मार्च के महीने में धूप को गंभीरता से नहीं लेते हैं और उन्हें लगता है यह धूप उनकी त्वचा के लिए नुकसानदायक नहीं है। ऐसे में लोग बिना किसी सुरक्षा के ही धूप के संपर्क में आते रहते हैं और इस कारण से उन्हें अन्य समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन आपको बता दें कि मार्च के महीने से पहले ही आपको अपनी त्वचा को धूप से बचाने के तरीके अपनाना शुरू कर देना चाहिए, नहीं तो गर्मियां पूरी तरह से आने से पहले ही आपकी त्वचा धूप से डैमेज हो चुकी होगी। चलिए जानते हैं स्किन के नेचुरल निखार को बनाए रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
अगर आप मार्च के महीने में भी ऐसे ही घूम रहे हैं जैसे आप जनवरी और फरवरी के महीने में घूम रहे थे, तो आपको बता दें कि अब धूप तेज हो चुकी है। आप शायद महसूस नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन 10 से 3 बजे की धूप तेज होती है और त्वचा का लंबे समय तक इसमें रहना नेचुरल निखार को प्रभावित कर रहा है। अगर जरूरी न हो तो इस समय के दौरान धूप में न निकलें।
अगर आपको किसी काम से घर से बाहर भी जाना है तो कोशिश करें कि आपके शरीर का कोई हिस्सा सीधे धूप के संपर्क में न आए। पूरी बाजू वाले शर्ट या टी-शर्ट्स आदि पहनें और कैप आदि का इस्तेमाल करें। अगर आप चाहें तो धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
गर्मियों में अक्सर गर्मी से बचने के लिए हम बार-बार मुंह धोने की आदत डाल लेते हैं। लेकिन कुछ पानी खासतौर पर बोरवेल से निकला पानी स्किन के लिए थोड़ा कठोर रहता है। कठोर पानी न सिर्फ ड्राइनेस जैसी समस्याएं पैदा करता है, बल्कि यह त्वचा के सामान्य निखार को भी प्रभावित करता है। इसलिए जरूरी है कि आपकी स्किन के अनुसार सही पानी का इस्तेमाल किया जाए।
हमारे शरीर के कुछ हिस्से ऐसे भी होते हैं, जो बिना ढके रहते हैं और इस कारण से वे धूप के संपर्क में ज्यादा आते हैं। ऐसे में शरीर के इन हिस्सों को सनस्क्रीन से ढका जा सकता है। इसके अलावा आंखों के लिए ब्लैक गॉगल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। अपने स्किन टाइप के अनुसार सही सनस्क्रीन चुनने के लिए किसी स्किन एक्सपर्ट से संपर्क करें।
गर्मियों के दिनों में स्किन को हेल्दी रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। गर्मियों के दिनों में ऐसी डाइट लें जो आपके शरीर में पानी की पूर्ति करे। खासतौर पर गर्मियों के दिनों में स्किन को स्किन को हेल्दी रखने के लिए डाइट में खूब फल व सब्जियां और उनके जूस को शामिल करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यदि आपको स्किन से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या महसूस हो रही है, तो यह जरूरी नहीं है कि बदलते मौसम के कारण ही हो। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या भी त्वचा की समस्याएं पैदा कर सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर से तुरंत बात करें।