Skin Care Tips: ग्लोइंग स्किन के लिए खाने के साथ चेहरे पर लगाएं ये हेल्दी फ्रूट्स, डार्क स्पॉट्स भी होगें कम

हेल्दी स्किन के लिए न केवल फलों को खाने बल्कि, चेहरे पर इनको लगाने से भी लाभ होते हैं। इन फलों के जूस, गूदे और यहां तक कि छिलके भी कई ऐसे तत्वों से भरपूर हैं , जो आपकी स्किन प्रॉब्लम्स को ठीक कर सकते हैं। आइए जानें कैसे फलों से बढ़ायी जा सकती है स्किन की खूबसूरती-

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 7, 2020 7:41 PM IST

Skin care Tips: फ्रूट्स कई प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से समृद्ध होते हैं। इसीलिए, इनके सेवन से हेल्दी बनाना आसान हो   सकता है। हेल्दी बॉडी के साथ फल खाने से स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी, ग्लोइंग स्किन और हेल्दी हेयर भी मिलते हैं। हेल्दी स्किन के लिए न केवल फलों को खाने बल्कि, त्वचा पर इनको लगाने से भी लाभ होते हैं।  इन फलों के जूस, गूदे और यहां तक कि छिलके भी कई ऐसे तत्वों से भरपूर होते हैं , जो आपकी स्किन प्रॉब्लम्स को ठीक कर सकते हैं। ( Fruits for Healthy Glowing Skin) आइए जानें कैसे फलों से बढ़ायी जा सकती है स्किन की खूबसूरती-

ड्राई स्किन के लिए लगाएं बनाना मैश

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर केले को मैश करके लगाया जाता है। केले से त्वचा को मॉश्चराइजड भी किया जा सकता है। केले में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स हमारी स्किन को  डिटॉक्सिफाई करते हैं।  यह त्वचा में छुपी डेड स्किन की परत, गंदगी और बैक्टेरिया को खत्म करता है। जिससे, चेहरे की स्किन साफ और निखरी हुई दिखायी पड़ती है। इसके अलावा यह त्वचा को नमी देकर उसका टेक्स्चर भी बेहतर बनाता है। जिससे, स्किन पर हेल्दी ग्लो नज़र आता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

अपने डेली स्किन केयर रूटीन में भी केले को आसानी से शामिल कर सकते हैं आप। बस एक पके हुए  केले को मसलकर पेस्ट बनाएं। उसमें,  थोड़ा-सा शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे तक इसे चेहरे पर लगाकर रखें। फिर, हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो दें। इससे, स्किन सॉफ्ट बनती है और यंग भी दिखायी पड़ती है।

एंटी-एजिंग हैं खट्टे फलों का असर

विटामिन सी की उच्च मात्रा के कारण खट्टे फलों को स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। सिट्रस फ्रूट्स जैसे संतरा, नींबू और ग्रेपफ्रूट का जूस और पल्प स्किन पर लगाया जा सकता है। खट्टे फलों में स्किन लाइटनिंग एजेंट्स होते हैं। ये स्किन को टाइट बनाकर उसे लम्बे समय तक यंग रखते हैं। साथ ही स्किन कोलाजन बनने की प्रक्रिया में भी मदद करते हैं ये फल। जिससे, चेहरे पर डार्क स्पॉट्स और मार्क्स कम होते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

संतरा या ग्रेपफ्रूट का पेस्ट बनाएं। इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखेँ। फिर, चेहरे को सादे पानी से धो दें। इसके बाद आप अपनी पसंद की मॉश्चराइजिंग क्रीम लगाएं।