... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 6, 2019 1:53 PM IST
ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ऐसे मौसम में स्किन केयर टिप्स देते हुए बताती हैं कि "इस समय धूप से स्कीन के बचाव के लिए सनस्क्रीन काफी....
स्किन केयर टिप्स की बात जब आती है तो लोग गर्मियों में होने वाली परेशानी याद करने लगते हैं. गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप तथा यूवी रेडिएशन की वजह से स्किन में नमी कम हो जाती है. जिस वजह से त्वचा रूखी, मुरझाई तथा बेजान हो जाती है. और स्किन का रंग सामान्य से ज्यादा गहरा या काला हो जाता है. सूर्य की गर्मी तथा वायु प्रदूषण से चेहरे पर पिम्पल, डार्क स्पॉट्स, काले दाग, ब्लैकशेड होने लगते हैं. जब भी स्किन केयर टिप्स के लिए आप बात करते हैं तो किसी एक्सपर्ट्स की बात को ही मानते हैं. हम यहां पर ब्यूी एक्सपर्ट शहनाज के कुछ स्किन केयर टिप्स पर बात कर रहे हैं जो गर्मियों में काफी मददगार हैं.
ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ऐसे मौसम में स्किन केयर टिप्स देते हुए बताती हैं कि "इस समय धूप से स्कीन के बचाव के लिए सनस्क्रीन काफी असरदार होती है. इसके अलावा टोपी पहनना, छाता लेकर चलना तथा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचना चाहिए. अगर आपको तेज धूप वाली दोपहर में घर से निकलना ही पड़े तो सूर्य की किरणों और गर्मी से बचने के लिए सनस्क्रीन प्रयोग करें."
सनबर्न से ख़राब हुई स्किन की रंगत को दोबारा निखारने के लिए स्किन के हिसाब से फेशियल स्क्रब का प्रयोग कर सकते हैं. यदि आपकी स्किन ड्राई हो तो सप्ताह में केवल एक बार ही स्क्रब का उपयोग करना चाहिए. लेकिन ऑइली स्किन को हफ्ते में दो बार स्क्रब कर सकते हैं. स्क्रब से डेड स्किन साफ हो जाती हैं और त्वचा में निखार आता है। इन 5 वजहों से आपकी त्वचा में बढ़ सकता है रूखापन।
सूर्य के सीधे प्रभाव में आने से स्किन में मेलेनिन की मात्रा बढ़ जाती है जो कि स्किन के कलर पर असर डालती है। मेलेनिन वास्तव में सूर्य की हानिकारक अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। मेलेनिन जब त्वचा के निचले हिस्सों में बनकर इसके ऊपरी बाहरी हिस्सों तक पहुंचता है तो त्वचा की रंगत काली पड़ जाती है।
त्वचा की देखभाल के लिए प्रोबायोटिक क्यों है जरूरी, कैसे करें उपयोग।
दिनभर बाहर रहने के बाद शाम को चेहरे पर कुछ समय तक बर्फ के टुकड़ों को रखिए। इससे सनबर्न से हुए नुकसान से राहत मिलेगी तथा त्वचा में नमी बढ़ेगी।
चेहरे पर टमाटर का पेस्ट लगाने से भी गर्मियों में झुलसी त्वचा को काफी आराम मिलता है।
सनबर्न के नुकसान को कम करने के लिए चेहरे को बार-बार ताज़े, साफ तथा ठंडे पानी से धोना चाहिए।
गुलाब जल में तरबूज का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने के 20 मिनट बाद सादे पानी से धो डालने से सनबर्न का असर खत्म हो जाता है।
एक चम्मच शहद में दो चम्मच नींबू का रस मिलाइए और इसे अपने चेहरे पर लगाइए। आधे घंटे के बाद ताज़े व साफ पानी से धो डालिए। इसे हर दिन चेहरे पर लगाइए।
ऑइली स्किन वालों को सनबर्न से राहत पाने के लिए खीरे (ककड़ी) का पेस्ट दही में मिलाकर लगाना चाहिए और 20 मिनट बाद ताजे साफ पानी से धो देना चाहिए।
सनबर्न वाली स्किन पर कॉटनवूल (रूई के गोले) की मदद से ठंडा दूध लगाएं। इससे त्वचा को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि लंबे समय तक इसका उपयोग करने से त्वचा कोमल बनकर निखरने लगती है।
मुट्ठी भर तिल को पीसकर इसे आधे कप पानी में मिला लीजिए तथा दो घंटे तक इस मिश्रण को कप में रखने के बाद पानी को छानकर इससे चेहरा साफ कर लीजिए, सनबर्न स्किन को इससे राहत मिलती है।
गर्मियों में सुंदर त्वचा के लिए आजमाएं ये 6 स्किन केयर ट्रीटमेंट्स।