बरसात की उमस और गर्मी से बचाएं स्किन को ऐसे

बरसात के मौसम में पानी के अलावा गर्मी और उमस भी त्वचा को परेशानी होती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 10, 2019 9:21 AM IST

गर्मी औऱ उमस भरे मौसम में आप तो परेशान होते ही हैं, आपकी त्वचा भी बेहाल हो जाती है। ऐसे में अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए आप इन टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं-

हल्दी को सुन्दरता निखारने में सदियों से उपयोग किया जा रहा है।हल्दी  रंगत को निखारने के इलाबा  चेहरे की आभा को बढाती है।हल्दी में विद्यमान एंटी इन्फ्लेमेंटरी  और एन्टी ऑक्सीडेंट तत्व  त्वचा को रक्षा कवच प्रदान करते हैं तथा त्वचा को  फायदेमन्द साबित होते हैं।

चेहरे पर शहद के नियमित  उपयोग से कील मुहांसों  को रोकने में मदद मिलती है /सुबह उठते ही एक गिलास पानी में निम्बू और शहद का मिश्रण पीने से पुरानी से पुरानी कब्ज भी ख़तम हो जाती है।रात को सोने  से पहले पूरे शरीर पर मॉइस्चरीज़र लगाने से  त्वचा की नमी बनी रहेगी और सुबह त्वचा खिंची खिंची सी नहीं लगेगी।

  1. सोने से पहले दूध में हल्दी डाल कर पीने से त्वचा में निखार आता है ,खून साफ होता है और बिषैले पदार्थ बाहर आ जाते हैं।  कील मुहांसों से लड़ने में टी ट्री  आयल सवसे कारगर माना जाता है। टी ट्री  आयल  को कॉटन पैड पर लगा कर चेहरे पर लगाने से   कील मुहांसे  गायब हो जाते हैं
  2. तरबूज का जूस एक अच्‍छा स्‍किन टोनर है और रूखेपन को कम भी करता है। यह त्‍वचा को ठंडक, रिफ्रेश और कोमल बनाता है। इसका रस चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से धो लें। सभी त्‍वचा के लिये फ्रूट मास्‍क केला, सेब, पपीता और संतरा जैसे फलों को मिक्‍स कर के मास्‍क बना कर चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इससे चेहरे को ठंडक पहुंचेगी, डेड स्‍किन साफ होगी और सन टैनिंग मिटेगी।
  3. होंठों  की कोमलता बनाये रखने के लिए साफ टूथ ब्रश से डेड स्किन हटा कर होंठों पर बादाम तेल या शहद का हल्का लेप लगा लें