Mouni roy skin care: महंगे स्किन केयर नहीं इन खास टिप्स से अपनी स्किन को ग्लोइंग रखती हैं मौनी रॉय

Mouni roy flawless skin: टीवी और फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री मौनी रॉय को सिर्फ उनकी फिटनेस के लिए ही नहीं बल्कि बेदाग ग्लोइंग स्किन के लिए भी जाना जाता है। जानें मौनी रॉय का स्किन केयर रूटीन क्या है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 27, 2024 8:00 PM IST

Skin care secrets of mouni roy: मौनी रॉय एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और नृत्यांगना हैं। वह मुख्य रूप से टीवी शो और फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। मौनी रॉय को पहचान 2007 में टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से मिली, जहां उन्होंने कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया। मौनी ने 'नागिन' और 'देवों के देव महादेव" जैसे धारावाहिकों में प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा, उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है, जैसे 'गोल्ड' और 'मेड इन चाइना'। मौनी की नृत्य क्षमता और अभिनय कौशल के लिए उन्हें काफी सराहा जाता है। मौनी रॉय की खूबसूरती और आकर्षण ने उन्हें लाखों फैंस का दिल जीतने में मदद की है। उनकी चमकती त्वचा, खूबसूरत आंखें और शानदार व्यक्तित्व उन्हें खास बनाते हैं। इसके अलावा, उनकी स्टाइलिंग और फैशन सेंस भी बहुत प्रशंसा प्राप्त करते हैं। मौनी ने अपने करियर में न केवल अभिनय बल्कि अपने लुक्स से भी सभी को प्रभावित किया है। उनके फैंस उनके हर नए लुक का इंतजार करते हैं। मौनी रॉय की खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन का राज उनकी नियमित स्किनकेयर रूटीन में छिपा है। वे अक्सर प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं, जैसे कि स्किन केयर के लिए मौनी खास 5 स्टेप्स को हर दिन फॉलो करती हैं और ये स्टेप्स हैं...

मौनी रॉय का रूटीन

-डे और नाइट क्रीम

- रोजाना दो बार सनस्क्रीन लगाना

- मेकअप रीमूव करके सोना

- पानी की सही मात्रा लेना

- पौष्टिक आहार का सेवन

रोजाना दो बार सनस्क्रीन लगाना

मौनी रॉय रोजाना दो बार सनस्क्रीन लगाती है और इसे कभी नहीं भूलती। एक सही सनस्क्रीन का चुनाव बहुत जरूरी है, क्योंकि यह आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है। उचित सनस्क्रीन का उपयोग त्वचा कैंसर के जोखिम को कम करता है। यह आपकी त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से रोकता है, जैसे झुर्रियां और पिगमेंटेशन। इसके अलावा सही सनस्क्रीन त्वचा को सनबर्न और जलन से भी बचाती है, जो कि आपको मौनी की स्किन को देखकर ही पता लग जाएगा।

सोने से पहले मेकअप रिमूव

मौनी रॉय कभी भी मेकअप रिमूव करके सोना नहीं भूलती हैं, जो कि एक अच्छी और ग्लोइंग स्किन को बनाएं रखने का सबसे अच्छा तरीका है। मेकअप लगाने से पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे मुंहासे और अन्य त्वचा समस्याएं हो सकती हैं। मेकअप हटाने से पोर्स खुलते हैं, क्योंकि रात के समय त्वचा को आराम और सांस लेने का मौका मिलता है। इसलिए मेकअप हटाने ही सोना चाहिए। रात में त्वचा खुद को मरम्मत और पुनर्जनित करती है। मेकअप हटाने से यह प्रक्रिया सुगम होती है। मेकअप छोड़ने से त्वचा की प्राकृतिक चमक बनी रहती है, और यह रूखी और बेजान नहीं होती।

सही मात्रा में पानी पीना

मौनी रॉय खुद को हमेशा हाइड्रेटेड रखती हैं। यह सही मात्रा से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है, जिससे उसकी चमक बढ़ती है और सूखापन कम होता है। पानी पीने से रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे त्वचा का रंग और टोन सुधरता है। वहीं पानी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा साफ और स्वस्थ रहती है। हाइड्रेटेड त्वचा में झुर्रियां कम दिखाई देती हैं, जिससे युवा दिखने में मदद मिलती है। इसके अलावा पर्याप्त पानी पीने से त्वचा में लचीलापन बना रहता है, जो उसे नरम और मुलायम बनाता है।

पौष्टिक आहार का सेवन

पौष्टिक भोजन त्वचा को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें फल और सब्जियां जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन सी, ई, और ए से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। फल और सब्जियां, जैसे खीरा और तरबूज, पानी की उच्च मात्रा से त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे मछली और चिया सीड्स, त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। इन पौष्टिक तत्वों का सेवन करने से मौनी रॉय की त्वचा इतनी स्वस्थ दिखती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source