... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 14, 2020 4:06 PM IST
Korean skincare routines always include an eye cream because the sensitive skin around the eyes needs special care. Eye creams are designed to help with puffiness, dark circles, and fine wrinkles.
Skin Care Mistakes : लॉकडाउन का हमें इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करनी चाहिए। इन दिनों काम के लिए आपको धूप में नहीं बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में बेहतर है कि आप अपने सेहत और स्किन (Lockdown Skin Care) का अच्छी तरह से ख्याल (Skin Care Guide) रखें। कई लोग ऐसे होते हैं, जो घर में रहते-रहते इतने आलसी (Skin Care Mistakes) हो जाते हैं कि नहाने से भी कतराते हैं। ऐसे लोगों को कई-कई दिनों ना नहाने की आदत हो जाती है।
वहीं, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो सोचते हैं कि घर में हैं तो स्किन केयर (Skin Care Guide) की जरूरत नहीं है। स्किन अपने आप साफ हो जाएगा, ऐसे लोग ना तो अपना चेहरा साफ (Clean Face) करते हैं और ना ही चेहरे पर कुछ लगाना जरूरी समझते (Skin Care Mistakes) हैं। लेकिन ऐसा सोचना आपके लिए गलत हो सकता है, क्योंकि इससे आपकी स्किन खराब हो सकती है। हमारी कुछ ऐसी गलत आदते होती हैं, जो स्किन के लिए काफी नुकसानदायी हो (Lockdown Skin Care) सकती हैं। इसलिए हेल्दी स्किन के लिए हमें इन गलतियों बचना होगा।
लॉकडाउन की वजह से ना तो घर में कोई हमसे मिलने आता है और ना हम किसी से मिलने जाते हैं। इसलिए कुछ लोग कई दिनों तक अपना चेहरा साफ नहीं करते हैं। उनका मानना होता है कि जब कहीं बाहर जाना नहीं है, तो चेहरे को साफ करने की क्या जरूरत? स्किन खराब होने की ये सबसे बड़ी वजह हो सकती है। भले हम कहीं बाहर ना जाएं, लेकिन चेहरे को साफ रखना बहुत ही जरूरी है। आप भले ही इस समय दिन में बार-बार चेहरा ना धोएं, लेकिन दिन में कम से कम दो बार चेहरे को पानी से जरूर साफ करें।
लॉकडाउन के कारण भले ही आपके चेहरे पर प्रदूषण ना हो, लेकिन इस दौरान स्किन पर अतिरिक्त ऑयल, पसीना और बैक्टीरिया जरूर हो सकते हैं। जिससे आपके चेहरे पर मुंहासे और चिपचिपाहट की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए समय-समय पर अपना चेहरा साफ करते रहें।
भले ही आप कहीं बाहर शादी-पार्टी में नहीं जा पा रही हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपने स्किन का ख्याल ना रखें। इस दौरान भी आपको स्किन केयर (Skin Care Products) की बहुत जरूरत होती है। इसलिए सप्ताह में कम से कम दो बार फेसपैक जरूर लगाएं। इससे आपकी स्किन ज्यादा ग्लो करेगी। लॉकडाउन का समय स्किन केयर के लिए बहुत ही अच्छा है। इस दौरान स्किन की केयर करके आप अपने स्ट्रेस को दूर कर सकते हैं।
ये एक ऐसा समय है, जब आपकी स्किन अच्छी तरह से सांस ले सकती है। क्योंकि इस दौरान ना तो आप बाहर जा रहे हैं और ना ही आपको किसी पार्टी में जाना पड़ रहा है। ऐसे में मेकअप ना करने से आपकी स्किन की छिद्र खुली रहती है, जिससे इस समय उनको सांस लेने का पूरा मौका मिल रहा है। इसलिए कोशिश करें कि घर में रहकर मेकअप प्रोडक्ट्स (Skin Care Products) का इस्तेमाल ना करें।
देर रात जागकर मोबाइल देखते रहने से ना सिर्फ आंखे खराब होती हैं, बल्कि इससे स्ट्रेस भी काफी बढ़ता है। इसके साथ-साथ हमारी स्किन भी खराब हो सकती है। इसलिए लॉकडाउन में भरपूर नींद लेने की कोशिश करें। देर रात ना सोएं, जल्दी सोने की कोशिश करें। इस समय ब्यूटी स्लीप से बिल्कुल भी समझौता न करें। सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करें।
गर्मी काफी ज्यादा बढ़ रहा है। ऐसे में कोशिश करें कि रोजाना नहाएं। रोजाना नहाना ना सिर्फ पर्सनल हाइजीन के लिए अच्छा होता है, बल्कि इससे आपकी स्किन पर भी ग्लो आता है। हेल्दी स्किन के लिए रोजाना नहाने की बहुत ही ज्यादा जरूरत होती है।
चेहरे की जिद्दी झाइयों को कहें अलविदा, अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय
जानें, दाढ़ी बनाने के बाद आफ्टर शेव लोशन लगाना बेहतर है या फिटकरी?
Tips for Hair Care: डैंड्रफ की वजह से बालों को होते हैं कई नुकसान, अपनाएं ये घरेलू टिप्स
Hair Fall in Men: पुरुषों में तनाव से बढ़ता है हेयर फॉल, स्ट्रेस कंट्रोल करें इन आसान टिप्स के साथ
ग्लोइंग स्किन के लिए घर में तैयार करें मैंगो-मस्कमेलन स्मूदी, जानें इसकी खास रेसिपी