चेहरे पर पाएं मलाई जैसा गोरापन, बेसन में मिलाएं किचन में रखी ये चीजें

स्किन का गोरा और काला होना हमारी जीन्स पर निर्भर करता है। यदि आप चाहें, तो स्‍किन टोन में थोड़ा सुधार कर स्‍किन को चमकदार और साफ बना सकते हैं। ऐसे कुछ घरेलू नुस्‍खे हैं, जो आपकी डार्क स्‍किन टोन को कुछ हद तक साफ कर सकते हैं। हम आज आपको कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने चेहरे के दाग धब्बों को दूर कर स्किन के रंग को निखार सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 5, 2020 10:01 AM IST

Skin Care Face Pack : हर कोई अपनी स्किन का रंग निखारना चाहता है। अधिकतर लड़कियां अपने चेहरे पर गोरापन पाने लाने के लिए मेकअप से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का सहारा लेती हैं,  लेकिन ये ब्यूटी ज्यादा समय तक नहीं टिकती है। इसके साथ ही इससे स्किन को खतरा होने की भी संभावना होती है। स्किन का गोरा और काला होना हमारी जीन्स पर निर्भर करता है। यदि आप चाहें, तो स्‍किन टोन में थोड़ा सुधार कर स्‍किन को चमकदार और साफ बना सकते हैं। ऐसे कुछ घरेलू नुस्‍खे हैं, जो आपकी डार्क स्‍किन टोन को कुछ हद तक साफ कर सकते हैं। हम आज आपको कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने चेहरे के दाग धब्बों को दूर कर स्किन के रंग को निखार सकती हैं। आइए जानते हैं फेस पैक बनाने (Skin Care Face Pack ) की विधि-

फैस पैक बनाने की विधि (Skin Care Face Pack)

सामग्री

  • बेसन - 2 बड़ा चम्‍मच
  • गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर - 1 छोटा चम्‍मच
  • मुलेठी - 1 बड़ा चम्‍मच
  • शहद - 1 छोटा चम्‍मच
  • नींबू- 1 चम्‍मच
  • जरूरत के अनुसार ठंडा दूध

पैक बनाने और लगाने की विधि

इन सभी सामाग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। पैक जब सूख जाएं, तो इसे सादे पानी से धो लें। ध्‍यान रखें कि पेस्‍ट गाढ़ा हो। आप इस पैक को सप्‍ताह में दो से तीन बार लगाती हैं, तो चेहरे पर निखार नजर आने लगेगा।

बेसन से स्किन पर आता है निखार

बेसन में क्षारीय गुण होता है, जो स्किन के PH लेवल को बनाए रखने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही यह एक बेहतरीन क्लींजर के रूप में काम करता है। बेसन स्किन के पोर्स की गहराई में जाकर वहां की गंदगी को साफ करने में आपकी मदद करता है। ऑयली स्किन वालों के लिए बेसन काफी अच्छा माना जाता है। इसकी मदद से आप चेहरे पर जमा एक्स्ट्रा ऑयल को बाहर निकाल सकते हैं।

​मुलेठी से स्‍किन होती है साफ

चेहरे को मलाई की तरह सॉफ्ट और गोरा बनाने के लिए मुलेठी काफी असरदार है। इसकी मदद से चेहरे के दाग-धब्‍बे, निशान और कालापन दूर होता है। बाजार में आपको मुलेठी से बना पाउडर आसानी से मिल जाता है। इसकी मदद से डार्क सर्कल से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

​गुलाब की पंखुडियों के फायदे

गुलाब का फूल विटामिन-सी से भरपूर होता है। इसकी मदद से मुंहासों की समस्या दूर की जा सकती है। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं, जो आंखों के नीचे के काले घेरों को दूर करने में आपकी मदद करते हैं।

गर्मियों में धूप-धूल से बचने के लिए चेहरे पर लगाएं घरेलू उबटन, स्किन कुछ ही दिनों में करेगी ग्लो

स्किन और बालों में जान डालता है एलोवेरा बटर, जानें बनाने का सही तरीका

रात में सोने से पहले फॉलो करें ये 5 स्किन केयर टिप्स, चेहरे पर हमेशा रहेगा निखार

हाथ बार-बार धोने से हो गए हैं रूखे और बेजान, तो इन घरेलू टिप्स से करें मुलायम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source