Skin Cancer Awareness Month : बस इन 3 छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, स्किन करेगी नेचुरल ग्लो

क्या साफ, निखरी हुई और फ्लालेस स्किन पाना सिर्फ सपना होता है? क्या हेल्दी स्किन नामुमकिन हैं? यदि किसी से हेल्दी और ग्लोइंग स्किन की टिप्स पूछो तो हर कोई तमाम कंपनियों के फेसवॉश, सनस्क्रीम, लोशन, एंटी-एजिंग क्रीम और फाउंडेशन की सलाह देते हैं। दाग धब्बों से मुक्त और ग्लोइंग त्वचा पाना सपना नहीं है। इसके लिए बस जरूरत है आपको अपनी स्किन की सही तरह से केयर करने की। आज हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी सीक्रेट्स बता रहे हैं ​जो आपकी स्किन को क्लीन और नेचुरल ग्लोइंग दिखाने में मदद करेंगे। साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी बताएंगे जिन्हें करने से बचना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 10, 2020 2:59 PM IST

क्या साफ, निखरी हुई और फ्लालेस स्किन पाना सिर्फ सपना होता है? क्या हेल्दी स्किन नामुमकिन हैं? यदि किसी से हेल्दी और ग्लोइंग स्किन की टिप्स पूछो तो हर कोई तमाम कंपनियों के फेसवॉश, सनस्क्रीम, लोशन, एंटी-एजिंग क्रीम और फाउंडेशन की सलाह देते हैं। दाग धब्बों से मुक्त और ग्लोइंग त्वचा पाना सपना नहीं है। इसके लिए बस जरूरत है आपको अपनी स्किन की सही तरह से केयर करने की। आज हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी सीक्रेट्स बता रहे हैं ​जो आपकी स्किन को क्लीन और नेचुरल ग्लोइंग दिखाने में मदद करेंगे। साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी बताएंगे जिन्हें करने से बचना चाहिए।

अपनी डाइट का रखें विशेष ध्यान

क्या खाएं : आप भी जो खाते हैं उसका प्रभाव आपकी स्किन पर जरूर पड़ता है। इसलिए अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फ्रूट्स, ग्रीन वेजिटेबल, नट्स और सलाद जोड़ें। साथ ही विटामिन सी और प्रोटीन की बिल्कुल भी कमी न होने दें। मीठी चीजों से परहेज करें।

क्या न खाएं : खट्टी चीजें, नमक, फ्राइड फ्रूट और स्पासी फूड को जितना हो सके अवॉइड करें। यदि आप घर के बजाय बाहर के खाने पर निर्भर रहते हैं तो इसे कम करें। सॉफ्ट ड्रिंक की जगह नॉर्मल वॉटर का सेवन करें।

Korean beauty hack

एक्सरसाइज

क्या करें : नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आप न सिर्फ फिट रहते हैं बल्कि इसका असर आपकी स्किन पर भी पड़ता है। इसमें आप रनिंग, जॉगिंग और योगा कर सकते हैं। शीर्षासन स्किन ग्लो के लिए बहुत बेहतर माना जाता है। इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।

क्या न करें : वर्कआउट करने से पहले या बाद स्किन से संबंधित किसी भी तरह का एक्सपेरिमेंट करने से बचें। एक्सरसाइज के बाद किसी टोनर से अपनी स्किन को साफ कर सकते हैं।

coconut oil and camphor use on face & skin care in hindi

बिस्तर में जाने से पहले

क्या करें : रोज कम से कम 8 घंटे सोने की कोशिश करें। यदि आप पर्याप्त नहीं सोते हैं तो इसका असर आपके चेहरे पर साफ दिखता है। इससे आपको डार्क सर्कल के साथ ही आई बैग्स भी सकते हैं। वैसे आई बैग्स से बचने के लिए आप अपनी स्किन में शहद लगा सकते हैं।

क्या न करें : बिस्तर पर जाने से पहले अपने चेहरे को धोना और मॉइस्चराइज़ करना न भूलें।यदि आपकी स्किन ड्राई है तो ऐसा क्लीन्ज़र चुनें जिसमें एल्कोहल की मात्रा बहुत कम हो या हो ही न। साथ ही मॉइस्चराइज़र लगाएं और गर्म पानी से बचें क्योंकि यह त्वचा को और भी ड्राई बनाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source