धूप में घूमने से रैप सिंगर बादशाह को हुआ सनबर्न, जानें सनबर्न से बचने के उपाय और घरेलू इलाज
धूप में घूमने से रैप सिंगर बादशाह को हुआ सनबर्न, जानें सनबर्न से बचने के उपाय और घरेलू इलाज
सनबर्न ना केवल स्किन की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाता है बल्कि, यह स्किन से जुड़ी गम्भीर बीमारियों की वजह भी बनता है। सनबर्न से बचने और इसे जल्द ठीक करने के लिए आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही टिप्स जो, आपकी सनबर्न की समस्या को कम करने में सहायता करते हैं।
Written By:
Sadhna Tiwari
| Updated : October 25, 2020 7:58 PM IST
धूप में घूमने से रैप सिंगर बादशाह को हुआ सनबर्न, जानें सनबर्न से बचने के उपाय और घरेलू इलाज
Sunburn Problem: बॉलीवुड और रैप सिंगर बादशाह (Badshah) की स्किन धूप में झुलसने से बुरी तरह ख़राब हो गयी है। बादशाह की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें, सनबर्न (Sunburn Problem) से परेशान बादशाह का चेहरे की रंगत और टेक्स्चर ख़राब हो गया है। बतौर बादशाह उनकी स्किन की यह हालत धूप में घूमने की वजह से हुई है। बादशाह कुछ दिनों पहले वैकेशन्स के लिए मालदीव गए थे। जहां, धूप और पानी के सम्पर्क में आने से उनकी स्किन लाल हो गयी है और बहुत ही ड्राई और परतें निकली हुई दिख रही हैं।
सनबर्न (Sunburn Causes) सूरज कि किरणों से स्किन को होने वाला एक दुष्परिणाम है। सूरज की यूवी किरणें जब त्वचा पर बहुत देर तक त्वचा पर पड़ती हैं, तो सनबर्न की समस्या (Sunburn Problem) होती है। खासकर, सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को यह समस्या बहुत अधिक होती है।
सनबर्न ना केवल स्किन की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाता है बल्कि, यह स्किन से जुड़ी गम्भीर बीमारियों की वजह भी बनता है। सनबर्न से बचने और इसे जल्द ठीक करने के लिए आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही टिप्स जो, आपकी सनबर्न की समस्या को कम करने में सहायता करते हैं।
सनबर्न से बचने के उपाय:
कभी भी बिना सनस्क्रीन लगाए बाहर ना जाएं। धूप में निकलने से पहले 30 एसपीएफ का सनस्क्रीन लगाएं। साथ ही सनस्क्रीन की क्वालिटी का भी ख्याल रखें। हमेशा अच्छी क्वालिटी का सनस्क्रीन लगाएं।
बाहर निकलते समय टोपी, रूमाल, गमछा या स्कार्फ पहनें। सनबर्न की समस्या से बचाने के लिए सही तरह के कपड़े पहनना भी आवश्यक है।
को धूप से बचाने के लिए आप ऐसे कपड़े पहन सकते हैं जिनका यूपीएफ (Ultraviolet Protection Factor) अधिक हो। यूपीएफ कपड़ों को धूप से स्किन को सुरक्षित रखने का पैमाना है। ठीक वैसे ही जैसे, हम सनस्क्रीन खरीदते समय एसपीएफ देखते हैं, वैसे ही हमेशा ऐसे कपड़े खरीदें जिनका यूपीएफ 6+ हो।
सनबर्न के घरेलू इलाज (Home Remedies for Sunburn):
ठंडे दूध से त्वचा की मालिश करें। (Home Remedies for Sunburn)
एलो वेरा जेल से दिन में 2 बार शरीर के उन हिस्सों की मसाज करें, जो धूप के सम्पर्क में आती हैं।
टी बैग्स को उबालकर उन्हें अपनी धूप से प्रभावित त्वचा पर लगाएं। (Home Remedies for Sunburn)
दही और शहद के मिश्रण से स्किन की मसाज करें। यह एक अच्छा स्क्रब भी है जो सनटैन हटाने का भी काम करता है।
ढेर सारा पानी पीएं। इससे, स्किन अंदर से भी हाइड्रेटेड और हेल्दी रहती है।
ककड़ी, लौकी और टमाटर जैसी सब्ज़ियों का रस भी त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है। इनका रस सुबह-शाम एक सप्ताह स्किन पर लगाएं। सनबर्न की समस्या कम होगी।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.