
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 14, 2024 1:54 PM IST
केला आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हितकर होता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, सी और बी-6, लोहा, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, सोडियम और पोटेशियम। यह सभी पोषक तत्व शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं लेकिन क्या आपको पता है यह आपकी स्क्रीन के लिए भी काफी उपयोगी होता है?
दरअसल केले का छिलका आपकी स्किन केयर रूटीन में शामिल होकर आपकी स्किन को काफी फायदा पहुंचा सकता है। असल में केले के छिलके के अंदर स्किन को प्रोटेक्ट करने वाले तत्व होते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो कि आपकी स्किन से फैटी एसिड ड्राइनेस को दूर रखते हैं और फ्री रेडिकल से बचते हैं। साथ ही साथ आप इसके इस्तेमाल से स्किट पर होने वाले दाग धब्बे और डार्क सर्कल से भी छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन सवाल है कि केले के छिलके को किस तरीके से अपनी स्क्रीन पर अप्लाई किया जाए। तो लिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि आप किस-किस तरीके से अपने स्क्रीन पर केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आप किसी भी तरह की मेहनत नहीं करना चाहती तो आप इसे ऐसे ही स्क्रीन पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए बस आप केले के छिलके को लेकर, अपने चेहरे पर घिसे। 5 से 7 मिनट ऐसे घिसने के बाद इसे तकरीबन 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और सूखने दें। जब चेहरा अच्छे से ड्राई हो जाए तो ठंडे और साफ पानी से चेहरे को अच्छे से वॉश कर लें। देखिएगा, आपके चेहरे पर एक अलग ही चमक आ जाएगी।
हफ्ते में एक बार चेहरे को जरूर स्क्रब की सहायता से साफ करना चाहिए इससे डेट स्किन सेल्स आपकी स्किन से निकल जाते हैं और त्वचा को फायदा मिलता है। केले का स्क्रब बनाने के लिए आपकेले के छिलकों को लें। एक बर्तन में इन केले के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अभी छिलकों में आधा चम्मच हल्दी एक चम्मच चीनी और थोड़ा शहद मिलाएं। मिश्रण को चम्मच या हाथ की सहायता से अच्छी तरह से मिक्स कर लें और एक पेस्ट बना लें। अब स्पेस को चेहरे पर दो-तीन मिनट तक स्क्रब करें। थोड़ी देर ऐसे ही रहने दें और फिर ठंडा और साफ पानी से वॉश कर लें।
फेस पैक स्किन को ग्लो देने का काम करता है। इसलिए आपको हफ्ते में एक या दो बार अपने चेहरे पर फेस पैक जरूर लगाना चाहिए। फेस पैक बनाने के लिए आप एक बर्तन में केले को छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें। इसमें आप दही शहद और केले के दो तीन स्लाइस को भी डालें। अभी से अच्छे से मैच करते हुए एक मिश्रण तैयार कर लें। अब इस चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद आप इसे ठंडे और साफ पानी से धो लें। दरअसल दही और केले के इस मिश्रण में विटामिन बी 12, बी 6, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करते हैं। इससे आपकी स्किन स्वस्थ रहती है, चमकदार दिखती है और आप आकर्षक नजर आते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.