
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Medically Verified By: Dt. Pranjal kumat
कुछ लोगों के बाल 15 से 16 साल की उम्र में ही सफेद होने लगते हैं।
गलत खानपान, कम पीना पीना और कई कारणों से इन दिनों लोगों के बाल कम उम्र में सफेद हो रहे हैं। आज से 10 साल पहले तक सफेद बालों की परेशानी 40 से 50 साल के उम्र के लोगों को होती थी, लेकिन अब यह समस्या 15, 16 और 20 साल के युवाओं को भी हो रही है। बाल उम्र के कारण सफेद हो रहे हों या फिर खानपान के कारण। बालों को सफेद होने से रोका नहीं जा सकता है। लेकिन अगर बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं, तो कुछ अच्छी आदतें अपनाकर इस प्रक्रिया को धीमा जरूर किया जा सकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं उन आदतों के बारे में जिन्हें अपनाकर काले बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है।
जयपुर की महात्मा गांधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत का कहना है कि बालों को कम उम्र में सफेद होने से बचाने के लिए खाने में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी12 और आयरन युक्त आहार को शामिल करना जरूरी है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट बताती है जिन लोगों के खाने में विटामिन बी12 की कमी होती है, उनके बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं।
डाइटिशियन का कहना है कि विटामिन बी12 और आयरन के लिए आप नीचे बताई गई चीजों को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
तनाव के कारण भी बालों के सफेद होने की परेशानी होती है।
प्रांजल कुमत का कहना है कि अक्सर लोग तनाव को सिर्फ मोटापे और शरीर के अंदर होने वाली परेशानियों से जोड़कर देखते हैं, लेकिन मानसिक तनाव के कारण बालों की सेहत भी खराब होती है। रिसर्च बातती है कि लगातार तनाव रहने से बालों के रंग बनाने वाली कोशिकाएं (Melanocyte Stem Cells) प्रभावित हो सकती हैं, जिससे बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं। इसलिए रोजमर्रा के जीवन में तनाव को कम करने की कोशिश करें।
कई बार हेयर कलर, ब्लीच, स्ट्रेटनिंग और अत्यधिक हीट स्टाइलिंग से बाल कमजोर हो सकते हैं। जो लोग रेगुलर बेसिस पर हेयर स्ट्रेटनिंग करते हैं, उनके बाल ज्यादा सफेद होते हैं।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट बताती है कि धूम्रपान शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाता है। इससे बालों का रंग बनाने वाली कोशिकाएं और हेयर फॉलिकल्स प्रभावित हो सकते हैं। इसी तरह अत्यधिक शराब का सेवन शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है और सूजन (Inflammation) बढ़ा सकता है।
अगर आप बालों की सेहत बनाए रखना चाहते हैं, तो:
बालों को काला बनाए रखने के लिए खानपान को संतुलित करें।
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है, जिसमें बालों का रंग बनाने वाली कोशिकाएं भी शामिल हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं और कोशिकाओं की सुरक्षा करते हैं।
डाइटिशियन कहती हैं कि अगर किसी व्यक्ति के बाल उम्र बढ़ने के कारण सफेद हो रहे हैं या जेनेटिक्स के कारण बाल सफेद हो रहे हैं तो इसे रोकना संभन नहीं है। लेकिन अगर किसी के बाल पोषण की कमी, तनाव, धूम्रपान या खराब जीवनशैली के कारण सफेद हो रहे हैं तो इसे ठीक किया जा सकता है। अगर आपके बाल बहुत कम उम्र में तेजी से सफेद होने लगे हैं या अचानक बड़ी मात्रा में सफेद हो गए हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह विटामिन B12, आयरन, की कमी का संकेत हो सकता है।