Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Tan Removal with Turmeric : टैनिंग की परेशानी हर सीजन में हो सकती है। यह समस्या धूप की किरणों की वजह से हो सकती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए कई लोग केमिकल ट्रीटमेंट लेते हैं, लेकिन कई बार इसकी वजह से स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में टैनिंग की परेशानी को कम करने के लिए आप कई तरह से घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इन नुस्खों में हल्दी से तैयार फेसपैक शामिल है। जी हां, हल्दी का फेसपैक स्किन से टैनिंग की परेशानी को कम करने में प्रभावी हो सकता है। इसे आप कई तरह से अपने चेहरे पप एप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं टैनिंग की परेशानी को कम करने के लिए कैसे करें हल्दी का इस्तेमाल?
स्किन पर ग्लो पाने के लिए आप हल्दी से तैयार फेसपैकका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह टैनिंग को भी कम कर सकता है। साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे- पिंपल्स, एक्ने इत्यादि को भी कम कर सकता है।
इस असरदार फेसपैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें, इसमें 1 चम्मच हल्दी पाउडर और 2 चम्मच नींबू का रस लें। अब इन दोनों सामग्री को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। इससे सनटैन की समस्या को कम किया जा सकता है।
दही और हल्दी का मिश्रण टैनिंग की समस्या को कम कर सकता है। दही में मौजूद गुण कॉम्प्लेक्शन को इंप्रूव कर सकता है। इसलिए इन दोनों का मिश्रण अपने चेहरे पर लगाएं।
इस फेसपैक को लगाने के लिए एक कटोरी लें। इसमें 1 चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी पाउडर लें। दोनों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। बाद में इसे नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी।
टैनिंक की समस्या को कम करने के लिए हल्दी और शहद का मिश्रण चेहरे पर लगा सकते हैं। यह टैन को रिमूव करता है। साथ ही स्किन की सूजन को भी कम करने में प्रभावी हो सकता है।
इस फेसपैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें। इसमें 1 चम्मच शहद और चुटकीभर हल्दी का पाउडर मिक्स करें। इसके बाद इस पैक को चेहरे पर लगाएं और बाद में नॉर्मल पानी से इसे साफ कर लें। इससे टैनिंग की समस्या को कम किया जा सकता है।
टैनिंग की समस्या को कम करने में हल्दी से तैयार फेसपैक आपकी स्किन के लिए प्रभावी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन को हल्दी से एलर्जी की शिकायत है, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।