
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 29, 2019 8:58 AM IST
नवरात्री में देर रात तक जागने, ऑयली और मीठी चीज़ें खाने से कुछ स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं।
नवरात्री में सज-धज कर लोग उत्सव में शामिल होते हैं। लेकिन भारी मेकअप, प्रदूषण और ऑयली-मीठा खाना खाने से उनकी स्किन पर असर पड़ता है। पिम्पल्स, ड्राईनेस जैसे परेशानियों के साथ-साथ स्किन निस्तेज और थकी हुई नज़र आने लगती है। ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्विन शहनाज़ हुसैन ने कुछ सिम्पल ब्यूटी टिप्स (simple beauty tips for navratri) शेयर कीं जिनकी मदद से आप फेस्टिवल्स के इस दौर में बहुत कम समय में अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं।
आंखों की चमकीली तथा सुन्दरता के लिए चेहरे पर फेस मास्क लगाने के बाद दो काटनवूल पैड को गुलाब जल में भीगोईए तथा आई पैड की तरह प्रयोग कीजिए। इसे आंखों पर लगाने के बाद 20 मिनट तक आराम से लेट जाइए।
बाड़ी स्क्रब के लिए चावल पाउडर, तिल के तेल, सूखी पुदीना पत्तियों, दही, शहद तथा चुटकी भर हल्दी मिलाकर मिश्रण तैयार कर लीजिए। तिल का तेल वास्तव में सूर्य की गर्मी से झुलसी त्वचा को शांति तथा सुरक्षा प्रदान करता है तिल के बीजों को दरदरा करके पीसिए तथा इसमें सूखी पूदीने पत्तियों को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लीजिए। इस मिश्रण में थोड़ा शहद मिलाकर इस मिश्रण को त्वचा पर लगा लीजिए। इसे त्वचा पर कालिमा को दूर करने तथा त्वचा की रंगत को निखारने में मदद मिलती है। पुदीने की पत्तियों का त्वचा पर स्फूर्तिदायक प्रभाव होता है जिससे चेहरे की रंगत में लालिमा आती है। शहद त्वचा में नमी तथा कोमलता लाता है।
शुष्क त्वचा के लिए इस मिश्रण में एक चम्मच शु( बादाम तेल मिला लीजिए। इस मिश्रण को नहाने से पहले शरीर में लगाकर आहिस्ता-2 पूरे शरीर में रगड़िए तथा बाद में ताजे पानी से धे डालिए। इसके बाद तिल या जैतून के तेल से शरीर की मालिश कीजिए। हाथों को सुन्दरता के लिए ताजे संतरे की छीलन को पफाडकर इन्हें हाथों पर लगाने से चेहरे में चमक आ जाती है। नाखूनों तथा बाहरी त्वचा को पोषित तथा मुलायम करने के लिए बादाम तेल तथा शहद को बराबर मात्रा में मिलाइए तथा उससे नाखूनों, हाथों तथा बाहरी त्वचा पर मालिश कीजिए। इस मिश्रण को 20 मिनट बाद ताजे सापफ पानी से धो डालिए।
बालों की सुन्दरता के लिए अपने बालों को प्रत्येक शैम्पू से पहले कंडीशनिंग करे। एक चम्मच सिरके, ग्लिसरीन तथा अण्डे का मिश्रण बनाइए। इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें और अपनी सिर की त्वचा पर लगाइए। इसके बाद खोपड़ी को 20 मिनट तक गर्म तौलिए से लपेट लीजिए तथा बाद में बालों को ताजे पानी से धो डालिए। इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा तथा बालों में चमक तथा सौंदर्य का निखार होगा।
ड्राई, कमज़ोर हुए तथा घुंघराले बालों को सौंदर्य प्रदान करने के लिए 2 बूंद हल्के बनस्पति तेल को लेकर अपनी हथेली पर रखिए तथा दोनों हथेलियों को हल्के-हल्के से मालिश कीजिए ताकि तेल दोनों हथेलियों पर समान रूप से समा जाता है तथा दोनों हथेलियों से सिर को अहिस्ता-अहिस्ता मालिश कर लीजिए। इस उपचार से ड्राई बालों को काफी फायदा मिलता है।