Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हमारे सब भरोसेमंद काले आई लाइनर को सुरक्षित और बिना झंझट वाला मानते हैं। लेकिन इन दिनों कलर आई लाइनर्स फैशन में हैं जिन्हें लगाने से जुड़ी 6 टिप्स हम आपको बता रहे हैं इस आर्टिकल में-
1. पलकों के कोने से शुरू करें- आपको किसी भी आई लाइनर के लिए बाहर के कोने से शुरू करना होगा, लेकिन विशेषकर कलर्ड आईलाइनर के साथ इस बात का ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि अगर आप अंदर के कोने से शुरू करते हैं तो लाइन मोटी बन जाएगी, जो कि आपको बिल्कुल पसंद नहीं आएगी। कोने से शुरू करो और एक बैलेंस्ड लुक के लिए अंदर की तरफ की रेखा पतली रखें।
2. पेंसिल आईलाइनर का इस्तेमाल करें: लिक्विड आई लाइनर लगाना बहुत मुश्किल होता है और यह आपकी आंखों में भी पड़ सकते हैं। इसीलिए आपको बहुत ज़्यादा प्रैक्टिस की जरूरत पड़ेगी। तब कर पेन्सिल आई लाइनर लगाएं।
3. मिनिमल मेकअप सबसे अच्छा तरीका है: या तो केवल ऊपरी पलक या केवल निचली परत पर आई लाइनर लगाएं। रंगीन आई लाइनर वैसे भी आपके चेहरे की तरफ सबका ध्यान खींचने वाले हैं इसलिए बहुत ज़्यादा ना लगाएं।
4. हल्के रंगों की लिए ग्लिटर वेरायटी चुने: हल्के, पेस्टल शेड्स, गहरी और हल्की स्किन टोन के साथ मिक्स हो जाते हैं। इसीलिए हल्के लेकिन चमकीले यानि ग्लिटरी आईलाइनर चुनें।
5. आपकी स्किन टोन के अनुसार रंग चुनें।: भले ही आप जो कुछ भी रंग पसंद करती हो, लेकिन इसे खरीदने से पहले आपकी त्वचा की रंगत के हिसाब से मैच कर लें।
6. लिक्विड लाइनर का इस्तेमाल करते समय, सही ब्रश का उपयोग करें: एंगल्ड ब्रश या पतले लाइनर ब्रश का इस्तेमाल करें। यह काले आई लाइनर के साथ रंगीन लाइनर के लिए भी काफी अच्छा होता है और आप कम गलतियां करती हैं।
Read This in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari.
चित्रस्रोत:Shutterstock Images.