
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 29, 2024 11:32 PM IST
How to select right bath soap for winter:सर्दियों के मौसम में ठंड बढ़ने और तापमान कम होने के कारण स्किन को नुकसान हो सकता है। ठंडी हवा के सम्पर्क में आने से त्वचा की ड्राइनेस और इरिटेशन बढ़ सकती है। वहीं, सर्दियों में अगर आप सही तरीके के स्किन केयर प्रॉडक्ट्स और साबुन का इस्तेमाल नहीं करते तो इससे भी आपकी स्किन को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है। सर्दियों में सोरायसीस और एक्जिमा जैसी स्किन प्रॉब्लम्स गम्भीर बन सकती हैं। इसीलिए, सर्दियों में स्किन की जरूरत के अनुसार लोगों को अपनी स्किन केयर रूटीन में बदलाव करने की सलाह दी जाती है। इसी तरह मौसम के अनुसार साबुन भी बदल देना चाहिए।
ठंड में त्वचा को नमी या मॉइश्चर की जरूरत अधिक होती है। ऐसे में आपको ऐसे साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए जो स्किन की ड्राइनेस ना बढाए। इसी तरह आपकी स्किन टाइप (Skin type) को सूट करने वाला साबुन ही आप इस्तेमाल करना चाहिए। गर्मियों और बरसात के दिनों में आप जो साबुन इस्तेमाल करते हैं उसका सर्दियों में इस्तेमाल करने से बचें। क्योंकि, साधारण साबुन या बहुत अधिक साबुन लगाने सेआपकी स्किन को इस तरह के नुकसान (disadvantage of using soap on skin) हो सकते हैं-
सर्दियों में साधारण साबुन लगाने से स्किन के नेचुरल ऑयल कम हो सकते हैं। इससे स्किन की नमी कम हो सकती है। साबुन में जो केमिकल्स मिलाए जाते हैं वे स्किन का रूखापन बढ़ा सकती हैं।
साबुन लगाने से आपकी स्किन का नेचुरल पीएच लेवल (Skin Ph level harming factors) कम हो सकता है। इससे स्किन पर इंफेक्शन, एक्ने और पिम्पल जैसी समस्याए बढ़ सकती हैं। साथ ही एक्जिमा के लक्षण भी गम्भीर हो सकते हैं।
जैसा कि साबुन चेहरे की त्वचा को ड्राई बना देता है। स्किन की ड्राइनेस बढ़ने से स्किन पर झुर्रियां, फाइन लाइंस और अन्य एजिंग साइन (ageing signs) भी जल्द नजर आने लगते हैं। इससे स्किन में कोलेजन का लेवल भी कम हो सकता है जिससे स्किन की रंगत भी बिगड़ सकती (uneven skin tone) है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।