
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : October 8, 2025 11:52 AM IST
Korean Glass Skin Side Effects: आजकल युवा हो या वयस्क सभी में कोरियन ग्लास स्किन का क्रेज देखा जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए एक नियमित और संतुलित स्किनकेयर रूटीन के साथ-साथ स्वस्थ खान-पान, पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन जैसी आदतें अपनानी होती हैं और सबसे जरूरी होता है चावल का आटा, जिसे फेस पैक, स्क्रब और क्लींजर की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। माना जाता है कि चावल का आटा त्वचा को निखरी हुई, चमकदार और जवान बनाने में मदद करता है। हालांकि, हर त्वचा के प्रकार के लिए यह उपाय सुरक्षित नहीं है। खासकर यदि इसका अधिक या गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह फायदे के बजाय आपको नुकसान पहुंचा सकता है, जिसे विशेषज्ञ साइड इफेक्ट्स कहते हैं। तो आइए आज इन्हीं साइड इफेक्ट्स के बारे में जानते हैं।
चावल का आटा त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है, इसमें कोई शक नहीं हैं, लेकिन चावल में प्राकृतिक तेल को सोखने का गुण होता है। यदि आपकी त्वचा पहले से ही ड्राई है, तो इसका इस्तेमाल त्वचा को और ज्यादा रूखा, खींची हुई और असहज बना सकता है और त्वचा को नुकसान हो सकता है।
चावल के आटे में मौजूद प्रोटीन व अन्य तत्वों से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। इसके लक्षणों में खुजली, लालिमा, जलन या सूजन शामिल होते हैं। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो चावल के पानी का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूरी करें, ताकि आपको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी से झेलनी पड़े।
चावल का आटा स्क्रब की तरह काम करता है, जिसे अधिकतर लोग ऐसे ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अधिक रगड़ने से त्वचा पर सूक्ष्म कट लग सकते हैं और रोमछिद्र बंद हो सकते हैं। रोमछिद्रों के बंद होने से मुंहासे, फुंसियां या जलन जैसी समस्याएं सामने आती हैं और आपको असहज महसूस करा सकती हैं।
चावल के आटे का लगातार और असंतुलित उपयोग आपकी त्वचा के कुछ हिस्सों को ज्यादा गोरा और बाकी हिस्सों को गहरा बना भी सकता है, जिससे त्वचा का रंग आसमान दिखाई देता है। यह स्थिति आपको असहज महसूस कराती है और आत्मविश्वास पर असर डालती है।
चावल के आटे का अधिक उपयोग त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा को कमजोर कर देता है, जिससे वह सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती है। इसका परिणाम सनबर्न, टैनिंग और समय से पहले झुर्रियों के रूप में दिख सकता है। इसका इस्तेमाल सोच-समझकर करें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।