
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 15, 2022 12:36 PM IST
Side effects of dry shampoo: बालों और स्कैल्प की साफ-सफाई के लिए शैम्पू करना कितना जरूरी है यह तो सभी जानते हैं। लेकिन, कई बार लोगों के लिए शैम्पू कर पाना मुमकिन नहीं हो पाता और वे अपने बालों की साफ-सफाई के लिए चिंतित रहते हैं। ऐसी स्थिति में ड्राई शैम्पू बहुत काम आता है। ड्राई शैम्पू (Dry Shampoo) हेयर केयर इंडस्ट्री में एक रेवोल्यूशनरी प्रॉडक्ट के तौर पर जाना जाता है। क्योंकि, यह उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ है जो बार-बार शैम्पू नहीं कर पाते या जिनके पास समय की कमी है और वे शैम्पू नहीं कर सकते हैं उनके लिए ड्राई शैम्पू काफी मददगार साबित होता है।
इसी तरह बिना पानी के बालों को शैम्पू करने की सुविधा भी लोगों के बीच काफी पसंद किए जाने की एक बड़ी वजह है। लेकिन, ड्राई शैम्पू के इस्तेमाल के कई फायदे हैं वहीं, इसका बहुत अधिक प्रयोग बालों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। विज्ञापनों और प्रोफेशनल्स द्वारा गिनाए जा रहे ड्राई शैम्पू के फायदों के बीच इसके साइड-इफेक्ट्स के बारे में अधिक बात नहीं होती। इस लेख में आप पढ़ सकते हैं ड्राई शैम्पू के अधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसानों के बारे में। (Side effects of dry shampoo in Hindi)
सिर की त्वचा में जमा होने वाली गंदगी और केमिकल रिच प्रॉडक्ट्स के अवशेष (chemical build up) स्किन से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स की वजह बन सकते हैं। ड्राई शैम्पू के इस्तेमाल के बाद सिर की त्वचा पर अगले दिन शैम्पू के सूखे अवशेष दिखायी दे सकते हैं। यह सूखे हुए केमिकल्स की परत डैंड्रफ, स्कैल्प में फोड़े-फुंसी और इंफेक्शन्स की वजह बन सकता है।
ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल चिपचिपे और चपट बालों से छुटकारा पाने (sticky hair) और बालों में बाउंस (bouncy hair) भरने के लिए किया जाता है। ड्राई शैम्पू को बालों में लगाने से स्कैल्प और बालों की चिपचिप कम होती है और बाल खिले-खिले से दिखायी देते हैं। लेकिन, नेचुरल ऑयल कम हो जाने के कारण कई बार बाल बहुत अधिक रूखे-सूखे (dry hair) से दिखायी देने लगते हैं इसके अलावा बालों की चमक भी कम हो जाती है।
सिर की त्वचा या स्कैल्प में होनेवाले मुहांसों यानि पिम्पल्स की समस्या ड्राई शैम्पू की वजह से बढ़ सकती है। जब ड्राई शैम्पू को स्प्रे किया जाता है तो शैम्पू के केमिकल्स बालों की जड़ों में बैठ जाते हैं, जिससे स्किन पोर्स (skin pores) ब्लॉक हो जाते हैं और स्कैल्प में पिम्पल्स (scalp pimples) हो सकते हैं। ड्राई शैम्पू के साइड-इफेक्ट्स से बचने के लिए ड्राई शैम्पू के साथ पानी और शैम्पू से बालों की सफाई करनी चाहिए। इससे, स्कैल्प में पिम्पल्स होने की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। (Causes of scalp pimples)