Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Disadvantages of Icing on Skin : गर्मियों में पसीने और चिपचिपेपन से राहत पाने के लिए स्किन पर आइस लगाता है। स्किन पर आइस लगाने से काफी ज्यादा ठंडक और सुकून सा महसूस होता है, लेकिन क्या आप अपनी स्किन पर सही तरीके से आइस लगा रहे हैं? क्या आपको पता है कि चेहरे पर आइस कैसे लगाना चाहिए? अगर नहीं, तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ें। आपको बता दें कि कभी भी अपने चेहरे पर आइस डायरेक्ट न लगाएं। अगर आप डायरेक्ट आइसक्यूब्स चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे स्किन पर रैशेज, लाल दानें यहां तक की स्किन झुलस भी सकती है। इसलिए चेहरे पर सावधानी पूर्वक आइसक्यूब्स लगाएं। आइए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से-
यदि आप चेहरे पर डायरेक्ट बर्फ लगाते हैं, तो इससे आपकी स्किन के सेल्स डैमेज हो सकते हैं। ऐसे में स्किन पर फफोले पड़ने की संभावना होती है। साथ ही आपका पूरा चेहरा खराब हो सकता है। इसलिए कभी भी गलती से अपने चेहरे पर डायरेक्ट बर्फ एप्लाई न करें।
सेंसटिव स्किन के लिए बर्फ काफी ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है। इससे स्किन के सेल्स डैमेज हो सकते हैं, जिसकी वजह से चेहरे पर लाल दानें, ड्राई स्किन, रैशेज, काले धब्बे जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए गर्मियों में अगर आप बर्फ लगाने का विचार कर रहे हैं, तो एक बार जरूर विचार करें।
स्किन की कोशिकाएं डैमेज होने से शरीर पर सूजन आ सकती है। दरअसल, जब आप स्किन पर बर्फ बर्फ लगाते हैं या फिर रगड़ते हैं, तो इससे स्किन की कोशिकाएं टूटने लगती हैं, जिससे पूरा चेहरा लाल हो सकता है। साथ ही स्किन पर सूजन आ सकती है।
स्किन पर बर्फ रगड़ने से चेहरे पर झुर्रियां और एक्ने की परेशानी हो सकती है। साथ ही आंखों के नीचे काले घेरे भी पड़ सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन पर झुर्रियां और रैशेज न हो, तो इसके लिए अपने चेहरे पर बर्फ डायरेक्ट न लगाएं।
स्किन पर बर्फ लगाने से भले ही आपको रिलैक्स महसूस हो, लेकिन ध्यान रखें कि इसे डायरेक्ट अपने चेहरे पर न लगाएं। इससे आपकी स्किन की परेशानी बढ़ सकती है।