हार्ड वाटर यूज करते हैं तो महंगे स्किन केयर भी नहीं करेंगे काम, होने लगेंगी ये 4 समस्याएं

Hard water for skin: स्किन के लिए सही पानी का होना भी बहुत जरूरी है और अगर आप अपनी स्किन के लिए हार्ट वाटर इस्तेमाल करते हैं, तो महंगे स्किन केयर भी आपकी स्किन को खराब होने से बचा नहीं पाएंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 19, 2024 8:47 PM IST

Side effects of hard water for skin: हार्ड वाटर यानी कठोर पानी। इस पानी में खनिज तत्वों, जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं और कई त्वचा रोग हो सकते हैं। आज के समय में जहां हम मनुष्यों सभी चीजों को दूषित कर दिया है तो पानी भी उन्हीं में से एक है। आप में से बहुत से लोगों को घरों में यह कैल्शियम और मैग्नीशियम से युक्त हार्ड वाटर यानी कठोर पानी ही आता होगा, जिससे आप अपने सभी काम करते हैं और इसका ही इस्तेमाल नहाने और मुंह धोने जैसे कामों में भी करते हैं। मगर हार्ड वाटर के लगातार उपयोग से त्वचा पर कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस पानी से बाल धोने पर मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे खनिज स्कैल्प पर जमने लगते हैं, जिस वजह से आपको बाल झड़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं लंबे समय तक इसका उपयोग करने से आपकी त्वचा को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सूखी और खुजली वाली त्वचा

कठोर पानी त्वचा की नमी को हटा सकता है, जिससे सूखापन और खुजली हो सकती है। विशेषज्ञ भी कहते हैं कि हार्ड वाटर में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज त्वचा से प्राकृतिक नमी को हटा देते हैं, जिससे त्वचा सूखी और खुरदरी हो जाती है। इसके परिणामस्वरूप त्वचा में खुजली और जलन महसूस हो सकती है।

एक्ने (मुंहासे) की समस्या

खनिजों के अवशेष त्वचा के रोम छिद्रों में जमा हो सकते हैं, जिससे एक्ने और दाने की समस्या बढ़ सकती है, क्योंकि हार्ड वाटर त्वचा के रोम छिद्रों को बंद कर सकता है, जिससे त्वचा पर तेल और गंदगी जमा हो जाती है। यह बंद रोम छिद्र मुंहासे और एक्ने के रूप में उभर सकते हैं, खासकर तैलीय त्वचा वाले लोगों में।

एक्जिमा (Eczema) की समस्या बढ़ना

एक्जिमा (Eczema), जिसे डर्मेटाइटिस भी कहा जाता है, एक सूजन संबंधी त्वचा रोग है, जो त्वचा की बाहरी परत पर प्रभाव डालता है। एक्जिमा के कई प्रकार होते हैं और हार्ड वाटर का लगातार उपयोग एक्जिमा जैसी त्वचा की समस्याओं को और बढ़ा सकता है। इससे त्वचा लाल, सूजी हुई और खुजलीदार हो जाती है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है।

त्वचा की चमक कम होना

कठोर पानी त्वचा की सतह पर एक परत छोड़ देता है, जिससे त्वचा की प्राकृतिक चमक कम हो जाती है। इसका कारण खनिजों का जमाव होता है, जो त्वचा को धुंधला और बेजान बना देता है। वहीं कठोर पानी से स्नान करने पर त्वचा में जलन और इन्फ्लेमेशन हो सकता है, खासकर संवेदनशील त्वचा पर।

हार्ड वाटर त्वचा की कई समस्याओं का कारण बन सकता है, खासकर अगर इसका लंबे समय तक उपयोग किया जाए। इन समस्याओं से बचने के लिए फिल्टर किए हुए पानी का उपयोग करना, मॉइस्चराइजर का उपयोग करना, और त्वचा की नियमित देखभाल आवश्यक है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source