युवाओं की सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं ये फैशन ट्रेंड्स
साइज जीरो, टैटू बनवाना, पीयर्सिंग आदि का क्रेज युवक-युवतियों के सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन इनसे होने वाले सेहत नुकसान को अक्सर ये नजरअंदाज कर देते हैं। जानें, किस तरह से फैशन ट्रेंड्स आपकी सेहत के लिए बन सकते हैं आफत...
Side effects of fashion: आज की युवा पीढ़ी खुद को स्टाइलिश, फैशनेबल और सबसे हटकर दिखने की चाहत में अजीबो-गरीब फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करने लगी है। साइज जीरो, टैटू बनवाना, पीयर्सिंग, हेयर कलरिंग, हाई हील्स आदि का क्रेज युवक-युवतियों में खूब देखने को मिल रहा है। ये सभी फैशन ट्रेंड्स (Fashion and health in hindi) को वो फॉलो तो करते हैं, लेकिन इनसे सेहत पर होने वाले नुकसान को नजरअंदाज कर देते हैं। जानें, किस तरह से फैशन ट्रेंड्स आपकी सेहत के लिए बन सकते हैं आफत...
साइज जीरो की चाहत
फिल्म 'टशन' में आपने करीना कपूर खान को साइज जीरो (Size zero effects) में तो देखा ही होगा। करीना को देखने के बाद युवतियों में साइज जीरो का क्रेज इस तरह चढ़ा कि जिसे देखो वही लड़की पतले होने के तरीके आजमाने लगीं। लेकिन, साइज जीरो स्वस्थ शरीर का पैमाना नहीं है। आप हद से ज्यादा पतले होने के लिए खाना-पीना छोड़ देते हैं, जिसका सेहत पर नकारात्मक (side effects of fashion in hindi) असर पड़ता है। जरूरी नहीं कि हर दुबले-पतले लोग हेल्दी और फिट ही हों। पतले होने के लिए हद से ज्यादा एक्सरसाइज करना, डायटिंग करना, हेल्थ ड्रिंक्स लेना बेशकर आपको बाहर से आकर्षक बना दे, लेकिन अंदर से आप उतने ही कमजोर हो जाते हैं। स्लिम फिगर पाने की चाहत में आपको हार्ट और किडनी से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं।
हाई हील
कुछ महिलाएं और लड़कियां शौक और फैशन के कारण हद से ज्यादा हाई हील की सैंडिल पहनती हैं। कुछ खुद को लंबा दिखाने के लिए हाई हील्स पहनती हैं। हर दिन हाई हील की सैंडिल पहनने से आपका पोश्चर असामान्य हो सकता है। स्पाइन, घुटनों पर असर पड़ता है। वजन का संतुलन बिगड़ने से ज्वाइंट्स और हड्डियों पर विपरीत असर पड़ (Side effects of fashion) सकता है। दौड़भाग करने से आपके पैरों में मोच आ सकती है।
टाइट जींस
आजकल हद से ज्यादा टाइट जींस भी पहनने का शौक युवक-युवतियों में देखने को मिल रहा है। स्किन टाइट जींस पहने से आपकी त्वचा खुलकर सांस नहीं (health risks of skinny and tight jeans in hindi) ले पाती। यूरिनरी ट्रैक्स, अपच, गैस, पेट दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। अधिक टाइट कपड़े पहनने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है। रक्त प्रवाह बाधित होने से आपको थकान होने के साथ ही हार्ट और मस्तिष्क पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।
बड़े-बड़े इयररिंग्स
आजकल बड़े-बड़े इयररिंग्स भी लड़कियों के कानों में लटके हुए खूब दिखते हैं। झुमके, शैंडेलियर इयररिंग्स वजन में भारी होते हैं। इन्हें अधिक पहनने से कान में दर्द, कान की त्वचा का कटना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जब आप हेवी जूलरी कैरी करते हैं, तो गर्दन का पोश्चर ठीक से नहीं रह पाता है। इससे गर्दन और कंधे में दर्द या खिंचाव महसूस हो सकता है। इन समस्याओं से बचने के लिए हल्के इयररिंग्स ही पहनें।
टैटू
शरीर के कई हिस्सों जैसे बांह, गर्दन, कमर, पीठ आदि पर टैटू बनवाने का क्रेज युवाओं में सिर चढ़कर (Side effects of fashion trends) बोल रहा है। एक डिजाइन से मन भरने के बाद दूसरा टैटू बनवाने लगते हैं। इन टैटू को हटाने के लिए कई तरह के प्रोसीजर्स अपनाए जाते हैं। कई बार इनसे स्किन इंफेक्शन हो जाता है। टैटू बनाने वाले नीडल को अच्छी तरह से साफ ना किया जाए या बदला ना जाए, तो इससे हेपेटाइटिस के वायरस शरीर में ट्रांसफर हो सकते हैं, जिससे आपको हेपेटाइटिस बी व सी होने का खतरा बढ़ (Tattoo Side effects in hindi) जाता है। रक्त संबंधित विकार और कुछ मामले में स्किन कैंसर होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
पियर्सिंग
जीभ, नाक, गाल, आइब्रो, नाभि जैसी जगहों पर युवक-युवतियां बॉडी पियर्सिंग (Body piercing) करवाते हैं। इन्हें करते समय एक्सपर्ट नीडल का इस्तेमाल करता है। यह नीडल कितना साफ है, हाइजीन का कितना ख्याल रखा जा रहा है, इन सब बातों पर ध्यान ना दिया जाए तो आप गंभीर रोगों के शिकार हो सकते (piercing side effects in hindi) हैं। बेहतर है कि लोकल जगह से पियर्सिंग, टैटू करवाने की बजाय क्वालिफाइड और एक्सपर्ट से ही इन्हें करवाएं।
पहनते हैं टाइट जींस और कपड़े तो संभल जाएं, नहीं तो सेहत को होंगी ये परेशानियां
फैशन के इन 6 तरीकों से आपकी हेल्थ पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव