
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Right Ways To Use Aloe Vera Gel: एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो आसानी से हमारे आसपास मिल जाता है और घर में कई चीजों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। एलोवेरा में स्किन को भीतर-बाहर से हील करने वाले तत्व होते हैं जो स्किन रिेलेटेड कई प्रॉब्लम्स से आराम दिलाती हैं। एलोवेरा लगाने से स्किन को नेचुरली मॉश्चराइज करना आसान होता है। साथ ही नियमित एलोवेरा जेल लगाने से स्किन से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स जैसे पिम्पल, एक्जिमा और सनबर्न जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। (Right Ways To Use Aloe Vera Gel In Hindi)
एलोवेरा जेल एलोवेरा के पौधे से प्राप्त होता है और इसका जेल बाजार में आसानी से मिल जाता है। लोग अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार इनका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, अधिकांश लोगों को यह पता नहीं है कि एलोवेरा का इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है। इस लेख में आप पढ़ सकेंगे एलोवेरा के इस्तेमाल के सही तरीके के बारे में।
एलोवेरा कैक्टस (Cactus( की तरह का एक कंटीला पौधा है जो रेगिस्तान जैसे क्षेत्रों में उगता है। एलोवेरा की पत्तियों में एक चिपचिपा जेल जैसा पदार्थ होता है जो स्किन और बालों पर लगाया जाता है। एलोवेरा जेल लगाने से स्किन को ये फायदे हो सकते हैं-
स्किन पर लगाने और सेवन के लिहाज से जहां एलोवेरा बहुत फायदेमंद माना जाता है वहीं इसके गलत तरीके से सेवन या त्वचा पर गलत तरीके से अप्लाई करने से कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। एलोवेरा जूस का सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार करना चाहिए। इसी तरह इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। बहुत अधिक एलोवेरा जूस पीने से इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं-

भले ही एलोवेरा जेल स्किन के लिए लाभकारी है लेकिन, कई बार एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा में खुजली, सूजन, फोड़े-फुंसी और रैशेज जैसी समस्याए हो सकती हैं। अगर आपको इस तरह के कोई भी एलर्जिक रिएक्शन्स दिखायी दें तो तुरंत एलोवेरा का इस्तेमाल बंद कर दें और किसी डॉक्टर को सम्पर्क करें।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, एलोवेरा की पत्तियों को चीरकर जब उससे जेल निकाला जाता है तब उसे सीधे-सीधे स्किन पर नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, इन पत्तियों में एक पीले रंग का तत्व होता है जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। इसीलिए, जब भी एलोवेरा जेल पत्तियों से निकालें तो उसे तुरंत इस्तेमाल करने की बजाया 20-30 मिनट इंतजार करें। फिर, उसमें थोड़ा गुलाबजल या ककड़ी का रस मिलाएं। फिर जेल का इस्तेमाल करें।