Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Siddharth reveals Actress Aditi Rao Hydari's Beauty Secret: पिछले साल बॉडीवुड के कई कपल शादी के बंधन में बंधे थे, उन्हीं में से एक अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ भी हैं। इस प्यारे से कपल ने 2024 में तेलंगाना के वानापर्थी जिले के श्रीरंगम स्थित प्रसिद्ध श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी और नए रिश्ते में बंधे थे। खैस शादी के बाद सभी की जिंदगी बदली है, लेकिन सिद्धार्थ का तो स्किन केयर को लेकर नजरिया ही बदल गया! जी हां, यह सच है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ ने अपने और अदिति के रिश्ते के बारे में कई बातें बताईं, वहीं इसी दौरान जब स्किन केयर की बात आई तो उन्होंने बताया कि कैसे अदिति ने उन्हें ब्यूटी और लेकिन केयर को लेकर प्रेरित किया है। कैसे? आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि कैसे शादी के बाद अदिति राव हैदरी अपने पति सिद्धार्थ को खूबसूरती का पाठ पढ़ा रही हैं और नारियल का तेल लगाने की हिदायत दे रही हैं।
इंटरव्यू में बातचीत के दौरान सिद्धार्थ ने बताया कि 'अदु (अदिति राव हैदरी का निकनेम) सिर्फ एक अभिनेता नहीं है, वह एक स्टार हैं। और यह अविश्वसनीय रूप से अनुशासित, जिज्ञासु व्यक्ति भी। उसने मुझे त्वचा की देखभाल, स्वास्थ्य, फैशन और जीवन के बारे में किसी से भी अधिक सिखाया है।' आइए जानते हैं हेल्दी स्किन के लिए अदिति राव हैदरी का स्किन केयरऔर उन्होंने अपने पति सिद्धार्थ को क्या बताया।
सिद्धार्थ ने अदिति द्वारा बताए स्किन केयर के लिए नारियल का इस्तेमाल करने के फायदों के बारे में बताया और कहा कि 'उसने एक बार मुझे अपने चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल करने के लिए कहा था। मैं सच में नहीं जानता था कि आप चीजों को खराब किए बिना ऐसा कर सकते हैं। लेकिन वह जानती है कि क्या अच्छा है। वह अपने शरीर में क्या डाल रही है और कैसे रहती व जीती है, इसके बारे में अच्छे से जानती है। मैं? मैं सब कुछ, हर जगह, हर समय खाता हूं। हम विपरीत हैं। लेकिन यही कारण है कि यह काम करता है।'
बालों वह जली त्वचा पर इस्तेमाल होने वाला नारियल का तेल हमारे चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन ई, के, आयरन, फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सभी पोषक तत्व हमारी त्वचा को नेचुरल तरीके से हील करने, सॉफ्ट बनाने, हेल्दी रखने, डार्क स्पॉट्स को कम करने और स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
आप नारियल का तेल चेहरे पर रात के समय लगा सकते हैं। रात को चेहरे पर नारियल तेल लगाना बेहद फायदेमंद होता है।
अगर आप रोजाना चेहरे पर नारियल तेल लगाएंगे तो इससे दाग धब्बे दूर होंगे। यह रेडनेस और जलन को दूर करता है। नारियल तेल त्वचा का निखार भी बढ़ाता है।
नहीं, बल्कि यह काले धब्बों को कम करने , रेडनेस को कम करने और स्किन टोन को इवन करने में मदद करता है।
हां, जले हुए स्थान पर नारियल का तेल लगाया जा सकता है, जो नेचुरल ट्रीटमेंट की तरह काम करता है।