
... Read More
Written By: Anshumala | Published : April 26, 2018 1:13 PM IST
शरीर से छोटे और अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती होंगी। बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, जो त्वचा की खूबसूरती और अनचाहे बालों को हटाने में मदद करते हैं। इसी में वीट ने छोटे और अनचाहे बालों को हटाने के लिए एक नया प्रोडक्ट ''वीट निखार'' लॉन्च किया है। इसे अभिनेत्री और ब्रांड अंबेस्डर श्रद्धा कपूर ने लॉन्च किया। आरबी साउथ एशिया हेल्थ के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर पंकज दूहान कहते हैं कि इस हेयर रिमूवल क्रीम में हल्दी, केसर के साथ-साथ चंदन की खुशबू मौजूद है, जो सैलून की तरह ही त्वचा से छोटे-छोटे बालों को हटाकर त्वचा को कोमलता प्रदान करती है।
पंकज दूहान ने कहा कि हल्दी, केसर विटामिन से भरपूर होते हैं। वर्षों से इनका इस्तेमाल सौंदर्य और त्वचा देखभाल के लिए महत्वपूर्ण सामग्री के रूप में किया जा रहा है। हल्दी और केसर में जलनरोधी और फंगसरोधी गुणों के साथ विटामिन व एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। मुझे उम्मीद है कि इस प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने के बाद उपभोक्ताओं की त्वचा कोमल और दमकती नजर आएगी।
वहीं श्रद्धा कपूर ने कहा कि वीट निखार महिलाओं के लिए एक शानदार समाधान है। यह बहुत ही आसानी से बालों को हटाता है, जिससे त्वचा कोमल बनी रहेगी। लड़कियों को लंबे समय से अधिक सुविधाजनक हेयर रिमूवल क्रीम का इंतजार था और यह नई हेयर रिमूवल क्रीम एक बेहतर समाधान बनकर हमारे सामने आया है।
स्रोत-IANS Hindi.
चित्रस्रोत-Shutterstock.