श्रद्धा कपूर फेस पर एक्ने को दूर करने के लिए यूज करती हैं ये चीज, जानें मुंहासे दूर करने का रामबाण नुस्खा

श्रद्धा के फैंस उनकी ब्यूटी के भी दीवाने हैं और यही कारण है कि अभिनेत्री अपने चेहरे पर ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती हैं। श्रद्धा का पिंप्लस से छुटकारा पाने का ये तरीका आपको हैरान कर देगा। आइए जानते हैं कैसे श्रद्धा इन जिद्दी पिंप्लस से छुटकारा पाती हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 13, 2021 12:50 PM IST

बॉलीवुड जगत की सबसे खूबसूरत और प्रतिभावान अभिनेत्रियों में से एक श्रद्धा कपूर (shraddha Kapoor beauty hack for acne)को उनकी नेचुरल ब्यूटी के लिए भी जाना जाता है। आशिकी-2 से फिल्मों में अपनी करियर की शुरुआत करने वाली श्रद्धा ने न केवल अपनी चेहरे की चमक से बल्कि अपनी एक्टिंग स्किल्स की मदद से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। श्रद्धा के फैंस उनकी ब्यूटी के भी दीवाने हैं और यही कारण है कि अभिनेत्री अपने चेहरे पर ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती हैं। इतनी सारी बातों को जानने के बाद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कैसे श्रद्धा (shraddha Kapoor beauty hack for acne) किसी भी ब्यूटी से संबंधित समस्याओं से निपटने के लिए घरेलू नुस्खों का सहारा लेती हैं।

जब बात मुंहासों यानी की एक्ने की हो तो उनका ये नुस्खा किसी भी व्यक्ति को आकर्षित करने के लिए काफी है। जी हां, श्रद्धा का पिंप्लस से छुटकारा पाने का ये तरीका आपको हैरान कर देगा लेकिन हैरानी के साथ-साथ आपको इस नुस्खे की प्रभाविकता देखनी होगी। आइए जानते हैं कैसे श्रद्धा इन जिद्दी पिंप्लस से छुटकारा पाती हैं।

श्रद्धा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में मुंहासों से लड़ने (shraddha Kapoor beauty hack for acne) का नुस्खा शेयर किया है, जिसमें आपको कुछ ज्यादा करने की जरूरत नहीं और इसके लिए आपको पैसे तक खर्च नहीं करने पड़ेंगे। श्रद्धा का कहना है कि कि वह अपने चेहरे पर मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करती हैं।

जी हां, आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा। जब श्रद्धा से इस अनूठे ब्यूटी ट्रीटमेंट के बारे में पूछा गया गया तो उन्होंने बताया है कि वे इस नुस्खे को कई बार आजमा चुकी हैं। श्रद्धा ने बताया कि जब भी मेरे चेहरे पर पिंपल (shraddha Kapoor beauty hack for acne) आता है तो मैं अक्सर टूथपेस्ट का प्रयोग करती हूं। मुझे लगता है कि ये मुंहासों का सुखाने का काम करता है।

कैसे काम करता है टूथपेस्ट (shraddha Kapoor beauty hack for acne)

क्या आपने कभी सोचा है कि टूथपेस्ट कैसे मुंहासों के उपचार में फायदा पहुंचा सकता है? हम बताते हैं कि कैसे ये आपको फायदा पहुंचा सकता है। दरअसल कुछ टूथपेस्ट में सिलिका नाम का कंटेंट होता है, जो नमी को बाहर निकालने का काम करता है और मुंहासों को बाहर आने से रोकता है। आमतौर पर टूथपेस्ट में मुहासों को सुखाने के गुण होते हैं, जो आसानी से इसे दबाकर बाहर निकाल देते हैं और स्किन को आराम पहुंचाते हैं और उसे ठीक करने में मदद (shraddha Kapoor beauty hack for acne) करते हैं।