... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : July 21, 2020 2:45 PM IST
नहाते समय ना करें ये 5 गलतियां, वरना स्किन को हो सकता है नुकसान
Shower Mistakes : गर्मियों में घंटों शॉवर लेना हर किसी को अच्छा लगता है। शॉवर लेने से शरीर की गंदगी साफ होती है, साथ ही हम तरोताजा फील करते हैं। गर्मियों में तेज धूप, प्रदूषण और धूल-मिट्टी से स्किन को बचाने के लिए विशेष देखभाल की जरूरत पड़ती है। शरीर में समय के साथ कई तरह के बदलाव होते हैं। इसका असर हमारे स्किन पर भी पड़ता है। हालांकि, स्किन को हेल्दी बनाने के लिए इसकी जरूरतों का भी ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है। अधिकतर लोग शॉवर लेते समय अपनी स्किन की खूब सफाई (Shower Mistakes) करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना स्किन के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसा करने से आपकी स्किन डैमेज हो जाती है। चलिए जानते हैं शॉवर लेते समय हमें किन 5 गलतियों को करने से बचना चाहिए।
अगर आपके पास शॉवर लेने के लिए समय कम हैं, तो शेविंग बिल्कुल (Shower Mistakes) भी ना करें। शेविंग के लिए स्किन को तैयार होने में थोड़ा समय लगता है। करीब 5 से 7 मिनट स्किन भीगने के बाद कोमल होती है और शेविंग के लिए तैयार होती है शॉवर लेते अगर आप जल्दबाजी में स्किन पर रेजर चला देते हैं, तो इससे स्किन कट जाती है। साथ ही आपको स्किन में जलन भी हो सकती है।
नहाते समय मेकअप उतारने की गलती ना करें। बहुत सी ऐसी महिलाएं होती हैं, जो मेकअप उतारने के लिए क्लिंजर या फेसवॉश का इस्तेमाल करती हैं। शॉवर लेते समय अगर आप पानी डालकर मेकअप उतारने की कोशिश करते हैं, तो इससे मेकअप पूरी तरह से हट नहीं पाता है। इसलिए नहाने कुछ घंटे पहले क्लिंजर से अच्छी तरह मेकअप साफ कर लें।
नहाते समय अधिक फोमिंग जेल का इस्तेमाल ना करें। फोमिंग जेल के कारम स्किन पर जमी गंदगी की परत साफ नहीं हो पाती है और स्किन ड्राई हो जाती है। इसलिए हमेशा नहाते समय साबुन का इस्तेमाल करें।
बहुत से ऐसे लोग हैं, जो स्किन पर मैल को साफ करने के लिए बॉडी स्पंज का इस्तेमाल करते हैं। स्पंज से हमारी स्किन प्रभावित हो सकती है। दरअसल, नहाते समय गंदगी, सीबम और ड्राई स्किन को हटाने के लिए स्पंज का इस्तेमाल करने के दौरान गंदगी इसके बीच जमा हो जाती है। अगली बार जब आप स्पंज का उपयोग करते हैं, तो इससे इंफेक्शन होने का खतरा होता है।
भले ही गर्म पानी से नहाने पर हमारी सारी थकान दूर हो जाती है, लेकिन इससे स्किन डैमज होने का खतरा हो सकता है। इस वजह से गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। शॉवर लेने से पहले पानी को 5 मिनट के लिए ठंडा होने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से स्नान करें।
घर के अंदर भी सनस्क्रीन लगाना है जरूरी, वरना स्किन को हो सकता है नुकसान
मॉनसून में चेहरे की रंगत हो गई है फीकी? साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए तैयार करें ये 4 स्क्रब
नागिन की एक्ट्रेस ने शेयर किया चारकोल पील मास्क बनाने का तरीका, जानिए क्या हैं इसके फायदे