hamburger icon
A
Read in English

बारिश में बार-बार चेहरा धोना सही या गलत? जानिए एक्सपर्ट की राय

बारिश के दिनों में जब हवा में नमी ज्यादा होती है तब कई लोग चेहरे को बार - बार धोते हैं, लेकिन क्या ये सही है? आइए जानते हैं इस बारे में रिसर्च क्या कहती है और एक्सपर्ट की राय क्या है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : July 13, 2026 11:31 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. B. L. Jangid

मानसून का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं यह त्वचा के लिए कई नई चुनौतियां भी लेकर आता है। बारिश के दौरान हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे त्वचा पर पसीना, धूल, बैक्टीरिया और ज्यादा तेल आसानी से जमा होने लगते हैं। ऐसे में कई लोग दिनभर में कई बार चेहरा धोने लगते हैं ताकि त्वचा साफ और फ्रेश बनी रहे। लेकिन क्या बार-बार चेहरा धोना सच में फायदेमंद है या इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है? अगर आप भी बारिश के मौसम में बार- बार पानी से चेहरा धोते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं इस ये सही है या गलत।

बार-बार चेहरा धोने से क्या होता है?

दिल्ली के स्किनकेयोर क्लीनिक के डर्माटॉलिजिसट डॉ. बीएल जांगिड़ के अनुसार, त्वचा की ऊपरी सतह पर प्राकृतिक तेल (सीबम) की एक पतली परत होती है, जो स्किन को मॉइस्चराइज रखने के साथ-साथ बैक्टीरिया और बाहरी प्रदूषण से भी बचाती है।जब आप दिन में कई बार फेस वॉश या साबुन से चेहरा धोते हैं, तो यह प्राकृतिक सुरक्षा परत कमजोर होने लगती है। इसके कारण त्वचा रूखी, जरूरत से ज्यादा सेंसेटिव और बेजान हो सकती है। वहीं ऑयली स्किन वाले लोगों में जरूरत से ज्यादा चेहरा धोने पर त्वचा और अधिक तेल बनाना शुरू कर सकती है, जिससे मुंहासों की समस्या बढ़ने का खतरा रहता है।

डॉ. बीएल जांगिड़ का कहना है कि मानसून में चेहरा साफ रखना जरूरी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर थोड़ी देर में फेस वॉश का इस्तेमाल किया जाए। दिन में दो से तीन बार हल्के और स्किन-फ्रेंडली क्लींजर से चेहरा साफ करना पर्याप्त होता है। जरूरत से ज्यादा सफाई करने से स्किन बैरियर कमजोर हो सकता है, जिससे जलन, रूखापन और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

बार- बार चेहरा धोने से स्किन का नेचुरल ऑयल बैलेंस बिगड़ता है। बार- बार चेहरा धोने से स्किन का नेचुरल ऑयल बैलेंस बिगड़ता है।

बारिश में चेहरा धोने पर क्या कहती है रिसर्च

Journal of the American Academy of Dermatology में प्रकाशित एक रिसर्च बताती है कि त्वचा की प्राकृतिक बैरियर को सुरक्षित रखना हेल्दी स्किन के लिए बेहद जरूरी है। जरूरत से ज्यादा क्लेंजिंग करने से त्वचा की नमी कम हो सकती है और स्किन सेंसेटिव हो सकती है। बारिश के मौसम में बार- बार बिना किसी कारण चेहरा धोया जाए तो इससे तेल का प्रोडक्शन ज्यादा हो जाता है, जिससे पिंपल्स और एक्ने की परेशानी कम होने की बजाय ज्यादा हो सकती है।

बारिश के मौसम में कितनी बार चेहरा धोना चाहिए?

  1. स्किन केयर एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आपकी त्वचा सामान्य (नॉर्मल) या ड्राई है तो दिन में दो बार चेहरा धोना काफी है।
  2. जिन लोगों की ऑयली स्किन है उन्हें दिन में 2 से 3 बार चेहरे को लाइट फेस वॉश से साफ करना चाहिए।
  3. वहीं, जो सिर्फ फ्रेशनेस फील करने के लिए चेहरा साफ करना चाहते हैं वो 3 से 4 बार नॉर्मल पानी से चेहरा धो सकते हैं।

चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं।

मानसून में चेहरे की देखभाल कैसे करें?

डॉ. बीएल जांगिड़ बताते हैं कि मानसून में जब हवा में नमी ज्यादा हो जाती है, तब चेहरे की देखभाल करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में-

  1. हमेशा अपनी स्किन टाइप के अनुसार माइल्ड फेस वॉश चुनें।
  2. गर्म पानी की बजाय हल्के ठंडे पानी से चेहरा धोएं।
  3. चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं ताकि त्वचा की नमी बनी रहे।
  4. शरीर और चेहरे के लिए अलग- अलग तौलिये का इस्तेमाव करें।

बारिश में भी बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें, क्योंकि यूवी किरणें बादलों के बीच से भी त्वचा तक पहुंच सकती हैं।

Discalimer: यह लेख सिर्फ जानकारी देने के लिए है। अगर आपको त्वचा या सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है, तो इंटरनेट की जानकारी के भरोसे न रहें। सही सलाह और इलाज के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।