Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Coconut Oil Benefits for Face: नारियल तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसलिए कई लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में नारियल तेल शामिल करते हैं। लेकिन, क्या वाकई चेहरे पर नारियल का तेल लगाना चाहिए? तो इसका जबाव है हां, आप चेहरे पर नारियल तेल लगा सकते हैं। नारियल तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करता है। इसलिए आप चाहें तो नियमित रूप से चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल का तेल लगाने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है।
नारियल का तेल सभी स्किनटाइप के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। खासकर, ड्राई और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल का तेल लगा सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर नारियल का तेल लगाएंगे, तो इससे ड्राईनेस से छुटकारा मिल सकता है। नारियल के तेल की तासीर ठंडी होती है, इसलिए सेंसिटिव स्किन वाले लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप चेहरे पर नारियल तेल में मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल, एलोवेरा जेल, चंदन पाउडर और बेसन मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार सामग्री का चुनाव कर सकते हैं। लेकिन, चेहरे पर किसी भी इंग्रीडिएंट को अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
अगर आपको एलर्जी है तो नारियल का तेल न लगाएं। सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को चेहरे पर नारियल का तेल पैच टेस्ट के बाद ही लगाना चाहिए।
आप नारियल का तेल चेहरे पर रात के समय लगा सकते हैं। रात को चेहरे पर नारियल तेल लगाना बेहद फायदेमंद होता है।
अगर आप रोजाना चेहरे पर नारियल तेल लगाएंगे तो इससे दाग धब्बे दूर होंगे। यह रेडनेस और जलन को दूर करता है। नारियल तेल त्वचा का निखार भी बढ़ाता है।
आप चेहरे पर नारियल तेल कई तरीकों से लगा सकते हैं। आप आधा चम्मच नारियल का तेल लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 2-3 मिनट तक मालिश करें। इसे रातभर लगाकर छोड़ दें और सुबह चेहरे को धो लें।