सर्दियों में क्या गर्म पानी से धोना चाहिए सिर, जानिए गर्म पानी से शैम्पू करने के फायदे-नुकसान

Sardiyon mein garm pani se baal dhone chahiye ya nahi:ठंड से बचने के लिए लोग सर्दियों में नहाते समय सिर पर भी गर्म पानी डाल देते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि आपकी यह आदत आपके बालों या स्कैल्प पर क्या प्रभाव डालती है। जानने के लिए पढ़ें यहां

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 13, 2025 3:16 PM IST

सर्दियों में ठंड की वजह से लोग नहाना कम ही पसंद करते हैं और ज्यादातर लोग गर्म पानी से ही नहाते हैं। गर्म या गुनगुने पानी से नहाने से जहां शरीर को साफ रखने में मदद होती है वहीं गुनगुने पानी से नहाते समय ठंड भी नहीं लगती और लोग अच्छी तरह और देर तक नहा पाते हैं। सर्दियों में गर्म पानी से नहाते समय अक्सर लोगों के इस बात की उलझन होती है कि क्या उन्हें सिर पर भी गर्म पानी डालना चाहिए या नहीं। शैम्पू करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करने से नहाते समय व्यक्ति को सिर में ठंड का अनुभव नहीं होता और आरामदायक महसूस हो सकता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि  इस तरह गर्म पानी से बाल और सिर धोने के कई नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्यों गर्म पानी से सिर नहीं धोना चाहिए और क्या हैं इसके साइड-इफेक्ट्स।

क्यों गर्म पानी से नहीं करना चाहिए शैम्पू (Reasons washing hair with warm water is harmful)

सर्दियों में गुनगुने या गर्म पानी से सिर धोने से कुछ बड़े नुकसान हो सकते हैं। गर्म पानी से जहां सिर को धोने से स्कैल्प की स्किन को डैमेज पहुंचता है वहीं बालों को भी इससे काफी नुकसान हो सकता है। अगर आप सर्दियों में शैम्पू करते समय गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं तो उससे इस तरह के नुकसान देखे जा सकते हैं-

बढ़ सकती है डैंड्रफ की समस्या

नहाते समय अगर आप सिर पर गर्म पानी डालते हैं तो इससे स्कैल्प की स्किन में मौजूद नेचुरल ऑयल बनाने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। इससे सिर में सीबम का निर्माण अधिक हो सकता है और इससे चिपचिपापन भी बढ़ सकता है। स्कैल्प में फंगल इंफ्केशन बढ़ने का एक बड़ा कारण यह सीबम ही है। सीबम के कारण सिर में डैंड्रफ या रूसी की समस्या बढ़ सकती है। सर्दियों में डैंड्रफ की परेशानी वैसे भी कई लोगों को होती ही है ऐसे में अगर आप गर्म पानी से सिर धोते हैं तो हो सकता है कि डैंड्रफ की यह प्रॉब्लम बहुत गम्भीर हो जाए।

बालों को होते हैं ये नुकसान

गर्म पानी से सिर धोने से बालों की जड़ों और बालों के फैटी क्यूटिकल्स को नुकसान हो सकता है। ये क्यूटिकल्स बालों की उपरी परत को चमक देते हैं, उन्हें मजबूत बनाते हैं और टूटने से बचाते हैं। लेकिन, क्यूटिकल्स को जब नुकसान पहुंचता है तो बालों के कमजोर होकर टूटने की समस्या बढ़ जाती है।

सर्दियों में शैम्पू करते समय कैसा पानी इस्तेमाल करें ?

  1. सर्दियों में नहाते समय ठंडे पानीया बहुत गर्म पानी की बजाय हल्का गर्म या गुनगुना पानी सिर और बालों को धोने के लिए इस्तेमाल करें।
  2. सर्दियों में रोजाना शैम्पू करने से बचें। क्योंकि, बार-बार शैम्पू करने से बालों का नेचुरल मॉइस्चर खत्म हो जाता है और बाल रूखे-सूखे और डल दिखायी देने लगते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source