Shivangi Joshi Beauty Secrets: ग्रीन जूस है शिवांगी जोशी की क्लियर स्किन का राज, जानें हेल्दी स्किन के लिए क्या करती हैं शिवांगी

टीवी एक्ट्रेसेस औऱ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ जैसी हेल्दी स्किन पाने की इच्छा अगर आप भी रखती हैं। तो, ज़रूर पढ़ें यह लेख, क्योंकि यहां आप जानेंगे कि आपकी प्यारी नायरा यानि शिवांगी जोशी अपनी त्वचा का ख्याल कैसे रखती हैं। (Shivangi Joshi Beauty Secrets)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 15, 2021 7:34 PM IST

Shivangi Joshi Beauty Secrets: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन की चाहत सभी लड़कियों को होती है। कुछ को हेल्दी स्किन नैचुरली मिलती है तो वहीं कई लड़कियां घरेलू ब्यूटी टिप्स, हर्बल नुस्खों और कॉस्मेटिक तरीकों से अपनी स्किन को सुंदर बनाने के प्रयास करती हैं। स्किन को नैचुरली हेल्दी और ग्लोइंग (Glowing Skin) बनाने में भरोसा करती हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी, जो ग्रीन जूस पीकर और घरेलू नुस्खे आज़माकर अपनी स्किन को हेल्दी रखती हैं। (Shivangi Joshi Beauty Secrets)

टीवी एक्ट्रेसेस औऱ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ जैसी हेल्दी स्किन पाने की इच्छा अगर आप भी रखती हैं। तो, ज़रूर पढ़ें यह लेख, क्योंकि यहां आप जानेंगे कि  आपकी प्यारी नायरा (Naira of Yeh Rishta Kya Kahlta Hai) यानि शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi Beauty Secrets) अपनी त्वचा का ख्याल कैसे रखती हैं।

खाली पेट गर्म पानी पीएं (Drinking warm water in the morning)

सुबह उठने के बाद शिवांगी (Shivangi Joshi ) सबसे पहले गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीती हैं। यह ड्रिंक बॉडी डिटॉक्स और डायजेशन (Digestion) सुधारने का काम करता है। जिससे, शरीर में से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और आपकी स्किन ग्लो करने लगती है। (Shivangi Joshi Beauty Secrets)

ग्रीन जूस है शिवांगी जोशी की दमकती त्वचा का राज (Beauty Benefits of Green Juice)

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi Beauty Regime) रोज़ सुबह एक गिलास ग्रीन जूस भी पीती हैं। इसमें मौसमी सब्ज़ियों के अलावा हेल्दी फ्रूट्स शामिल होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार ग्रीन जूस (Green Juice Health Benefits) बॉडी क्लिंज़ करता है और ग्लोइंग स्किन मिलती है।

सोने से पहले मेकअप ज़रूर करें साफ

जैसा कि दिनभर शूटिंग में बिजी रहने के कारण शिवांगी को कई-कई घंटों तक चेहरे पर हेवी मेकअप लगाकर रखना पड़ता है। इससे स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता है क्योंकि, मेकअप के कण स्किन पोर्स में बैठ जाते हैं। पर इस समस्या से बचने के लिए शिवांगी जोशी घर पहुंचने के बाद चेहरे की अच्छी से सफाई करती हैं। 'बेगुसराय' एक्ट्रेस शिवांगी कहती है कि चाहे कोई कितना भी थका हुआ हो, उसे अपने चेहरे का मेकअप रिमूव करके ही सोने जाना चाहिए। (removing makeup before sleep)

सनस्क्रीन कभी नहीं भूलती

सूरज की हानिकारक अल्ट्रा वायलेट किरणों से त्वचा की रक्षा करने के लिए शिवांगी जोशी अपनी स्किन पर सनस्क्रीन ज़रूर लगाती हैं।

सर्दियों में भी लगाना चाहिए सनस्क्रीन? जानें सनस्क्रीन के इस्तेमाल से जुड़े कुछ मिथ्स एंड फैक्ट्स

होममेड फेस पैक है पसंद

स्किन का पोषण करने के लिए शिवांगी घर पर फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाती हैं। मुल्तानी मिट्टी, हल्दी, कच्चा दूध और चंदन का पाउडर जैसी नैचुरल और घरेलू  चीज़ों से बना फेस पैक उनकी स्किन की चमक बढ़ाता है। (Homemade Face Packs for Glowing Skin)

53 साल की उम्र में माधुरी दीक्षित दिखती हैं 30 साल की, खुद अभिनेत्री ने बताए अपने ब्यूटी सीक्रेट्स, पढ़ें यहां

​घर का बना खाना है पसंद

शिवांगी हेल्दी स्किन के लिए हेल्दी डायट लेना भी पसंद करती हैं। शिवांगी शूटिंग के दौरान  भी घर का बना भोजन करती हैं।  शिवांगी जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड और ऑयली खाने से बचती हैं। वह हेल्दी सब्ज़ियां और फल खाती हैं।

लेमन टी या ग्रीन टी, जानें सुबह खाली पेट कौन-सी चाय पीना है ज़्यादा फायदेमंद

उम्र के साथ कमज़ोर होने लगती हैं आंखे, डायट में शामिल करें ये 8 हेल्दी फूड्स और आंखों को रखें स्वस्थ