मसूर की दाल न केवल खाने में काफी टेस्टी होती है, बल्कि ये आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद कई तरह के मिनरल, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए बहुत खास होते हैं।
सौंदर्य विशेषज्ञ मानते हैं कि मसूर की दाल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करती है। इसके इस्तेमाल से आप अपनी स्किन में बदलाव देख सकते हैं। यह एक्स फोलिएटर की तरह काम करती है और स्कार्स, धब्बे और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करती है। मसूर की दाल में त्वचा को क्लीन और फ्रेश करने में मदद करती है। दाल को भिगोने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पानी फेस पैक और मास्क में इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इसमें स्किन के लिए आवश्यक खनिज मौजूद होते हैं।
अगर आप चेहरे में निखार लाना चाहते हैं तो मसूर की दाल के पेस्ट में बेसन, मुल्तानी मिट्टी जैसे इंग्रीडिएंट्स मिलाकर इस्तेमाल करें।
मसूर की दाल में दूध और अंडे का सफेद भाग मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। इस पैक को लगाने से चेहरे में कसाव आएगा।
You may like to read
मसूर की दाल का इस्तेहमाल एंटी-एजिंग पैक बनाने के लिए भी किया जा सकता है, जिसमें पाउडर के साथ सूखे मावों का पाउडर भी मिलाया जाता है। मसूर की दाल के पाउडर में अखरोट का पाउडर या बेसन मिलाने से यह बेहतर एंटी एजिंग पैक बन जाता है। यह स्किन की टैन निकालने में भी मदद करता है।
मसूर की दाल के पावडर में दूध मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पेस्ट, को हल्के हाथों से चहेरे पर लगाएं। यह चहेरे की डेड स्किन, पॉल्यूशन, एक्ट्रा ऑयल निकालने में मदद करता है। इसमें मिलाया गया दूध चेहरे को मॉइश्चराइज करता है। एकसार स्किन के लिए इसे हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल करें।
जिन लोगों की स्किन ड्राई होती है उन्हें मसूर की डाल के पावडर में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। कुछ देर इसे चेहरे पर लगे रहने के बाद हटा दें।
मसूर की दाल के पाउडर में पिसी उड़द की दाल, बादाम का तेल, ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाने से यह एंटी एक्ने फेस पैक की तरह काम करती है।
ब्लैकहेड्स और व्हाहइहेड्स को हटाने में मसूर की दाल बेहद फायदेमंद होती है। लेकिन इसे हफ्ते में एक से ज्यादा बार इस्तेमाल करने पर यह चेहरे के लिए आवश्यमक ऑयल को रोक भी सकती है।
मसूर की दाल स्किन में कसावट लाती है पर इससे स्किन ड्राई भी होती है, इसलिए इसको अप्लाई करने के बाद चेहरे की मॉइस्चराइजिंग बेहद महत्वपूर्ण है।
जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव और अधिक ड्राई होती है उन्हें इससे बचना चाहिए।
अगर आपके चेहरे पर एक्ने, पिंपल, रेशेज या एलर्जी हो गई है, तो इसे चेहरे पर अप्ला्ई न करें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.