'बिग बॉस' फेम शेफाली जरीवाला ग्लोइंग स्किन के लिए करती हैं ये 5 काम, आप भी आज़मा सकते हैं ये सिम्पल ब्यूटी टिप्स

बिग बॉग सीज़न 13 (Big Boss 13) में हिस्सा लेने वाली शेफाली की उम्र 37 साल है। लेकिन, उनकी उम्र की कोई झलक उनके चेहरे पर नहीं दिखायी देती है। ज़ाहिर है ऐसे में लड़कियों के मन में यह जानने की इच्छा ज़रूर होती होगी कि वह अपनी स्किन केयर (Skin Care Tips) के लिए क्या करती हैं। आइए जानते हैं शेफाली ज़रीवाला ग्लोइंग स्किन (Tips for Glowing Skin) के सीक्रेट्स । (Shefali Jariwala Beauty Secrets)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 15, 2020 3:45 PM IST

Shefali Jariwala Beauty Secrets: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडेल शेफाली ज़रीवाला (Shefali Jariwala) ग्लोइंग स्किन और चेहरे पर फ्रेशनेस लिए हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। बिग बॉग सीज़न 13 (Big Boss 13) में हिस्सा लेने वाली शेफाली की उम्र 37 साल है। लेकिन, उनकी उम्र की कोई झलक उनके चेहरे पर नहीं दिखायी देती है। ज़ाहिर है ऐसे में लड़कियों के मन में यह जानने की इच्छा ज़रूर होती होगी कि वह अपनी स्किन केयर (Skin Care Tips) के लिए क्या करती हैं। आइए जानते हैं शेफाली ज़रीवाला ग्लोइंग स्किन (Tips for Glowing Skin) के सीक्रेट्स । (Shefali Jariwala Beauty Secrets)

शेफाली जरीवाला के ब्यूटी सीक्रेट्स जो हर लड़की के आएंगे काम (Shefali Jariwala Beauty Secrets)

मेकअप रिमूव करने के लिए करती हैं इस चीज़ का इस्तेमाल

दिनभर के काम के बाद मेकअप साफ करने के लिए शेफाली बेबी ऑयल (Natural Baby Removers) का इस्तेमाल करती हैं। एक मेकअप रिमूवर के तौर पर बेबी ऑयल (Beauty Benefits of Baby Oil) बहुत अच्छा और सेफ माना जाता है। इससे ना केवल स्किन की डीप क्लिनिंग होती है बल्कि, यह त्वचा का पोषण भी करता है। (Beauty Tips for Deep Cleaning of Skin)

ग्लोइंग स्किन के लिए आर्गन ऑयल है बेस्ट, जानें सर्दियों में इस नैचुरल ऑयल के इस्तेमाल और अन्य ब्यूटी बेनिफिट्स

होममेड नैचुरल स्क्रब

स्किन केयर के लिए शेफाली नैचुरल चीज़ों का इस्तेमाल करती हैं। वह घर पर ही चीनी, शहद और नारियल के तेल से स्क्रब (Homemade Scrub) बनाकर स्किन की सफाई करती हैं। यह स्क्रब पोर्स को क्लिन करता है और चेहरे पर ग्लो (Tips For Glowing Skin) लाता है।

53 साल की उम्र में माधुरी दीक्षित दिखती हैं 30 साल की, खुद अभिनेत्री ने बताए अपने ब्यूटी सीक्रेट्स, पढ़ें यहां

बॉडी डिटॉक्स

डिटॉक्सीफिकेशन शरीर में छुपे विषैले तत्वों से स्किन को होने वाले नुकसान को कम करता है। शेफाली बॉडी डिटॉक्स (Body Detox) के लिए रोज़ सुबह 4-5 गिलास गुनगुना पानी पीती है। (Shefali Jariwala Beauty Secrets in hindi.)

​विटामिन सी है हेल्दी स्किन का राज़

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर के साथ स्किन भी हेल्दी (Tips for Healthy Skin) रहती है। शेफाली ज़रीवाला के मुताबिक, ज़्यादा पानी पीने (Natural Beauty Tips) से चेहरे पर नैचुरल ग्लो आता है। वह ना केवल अधिक मात्रा में पानी पीती हैं। बल्कि, नींबू और अन्य विटामिन सी युक्त फलों का सेवन भी करती हैं। (Vitamin C for Healthy Skin)

Forehead Wrinkles: माथे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां? रिंकल्स कम करने के लिए अपनाएं ये नैचुरल ब्यूटी टिप्स

नाइट क्रीम

रात में सोने से पहले स्किन क्लिनिंग तो ज़रूरी है ही। साथ ही शेफाली सोने से पहले स्किन को मॉश्चराइज्ड( Moisturizing Skin before bed) करती हैं। हर रात नाइट क्रीम (Night Cream) लगाने से स्किन हेल्दी बनती है और शेफाली इस नियम को ज़रूर फॉलो करती हैं।

 बुढ़ापा ही नहीं इन 7 कारणों से भी चेहरे पर दिखने लगती हैं झुर्रियां, रिंकल-फ्री स्किन के लिए ना करें ये ग़लतियां

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source