... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : May 8, 2020 8:48 PM IST
Image credits by: जानें, शेव करने के बाद आफ्टर शेव लोशन लगाना बेहतर है या फिटकरी?© Shutterstock.
Shaving Tips for Men : मौजूदा समय में दाढ़ी बढ़ाने का चलन काफी जोरों पर है, लेकिन अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं, जो शेव करना पसंद करते हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं, जो बाहर जाकर शेव कराते हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें घर में ही शेव करना पसंद है। शेव करने के बाद बहुत से पुरुषों को इस बात की परेशानी होती है कि शेव के बाद चेहरे पर क्या लगाएं, जिससे जलन कम हो और चेहरा सॉफ्ट भी रहे। आज के समय में पुरुष शेव के बाद आफ्टर शेव लोशन लगाते हैं, जबकि पहले के दौर में शेव करने के बाद लोग फिटकरी (Shaving Tips for Men) लगाया करते थे।
यदि आप रोजाना शेव करते हैं, तो इस बात को लेकर आपको कभी ना कभी असमंजस हुआ होगा कि फिटकरी लगाएं या फिर आफ्टर शेव लोशन (After Shave Lotion Or Fitkari)? आपके इसी असमंजस को हम दूर करने जा रहे हैं कि शेव करने के बाद क्या लगाना बेहतर होता है।
दाढ़ी बनाने के बाद फिटकरी लगाने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। इसके बाद अब आफ्टर शेव (After shave lotion) लगाने का चलन बढ़ा है। आप घर में दाढ़ी बनाते हों या फिर किसी नाई के पास जाकर दाढ़ी बनाने के बाद फिटकरी (Alum) या आफ्टर शेव लगवाते हों, इससे आपकी स्किन सॉफ्ट होती है। इसके साथ-साथ चेहरे पर जलन भी नहीं होती। दोनों में से कौन सा बेहतर है, तो जान लें कि फिटकरी, आफ्टर शेव लोशन के मुकाबले ज्यादा बेहतर होती है।
फिटकरी आफ्टर शेव के मुकाबले काफी सस्ता भी होता है। इसके साथ-साथ फिटकरी आरामदायक और जलन रहित होती है। इतना ही नहीं, फिटकरी कहीं भी आपको आसानी से मिल सकती है। किसी परचून कि दुकान से लेकर गली-कूचे में भी ये आपको मिल सकती है, जबकि आफ्टर शेव लोशन लेने के लिए आपको किसी शॉप पर जाना पड़ेगा, जो हो सकता है आपके घर से दूर भी हो।
आफ्टर शेव लोशन और फिटकरी की बात करें, तो फिटकरी, आफ्टर शेव की तुलना में काफी बेहतर होती है, क्योंकि यह एक प्राकृतिक चीज है, जिसे बिना किसी मिलावट के तैयार किया जाता है। शेव करने के बाद फिटकरी से अगर आप चेहरा साफ करते हैं, तो इससे चेहरे की डेड स्किन आसानी से हट जाती है। वहीं, आफ्टर शेव में एल्कोहल होता है, जो भले ही कीटाणुओं को नष्ट कर दे, लेकिन इससे चेहरा शुष्क और बेजान हो जाता है। इसी वजह से यदि आप शेव के बाद आफ्टरशेव लोशन लगाते हैं, तो माश्चराइजिंग क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा करने से चेहरे का रूखापन दूर होगा।
Tips for Hair Care: डैंड्रफ की वजह से बालों को होते हैं कई नुकसान, अपनाएं ये घरेलू टिप्स
Men's Health Tips: अपने पौरुष क्षमता का चाहते हैं विकास, तो अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.