Healthy Hair: क्या आप करते हैं रोज़ बालों को शैम्पू? शहनाज़ हुसैन से जानें, कितना करना चाहिए शैम्पू का इस्तेमाल

shahnaz Hussein Tips: कई बार इस तरह रोजाना बालों को शैम्पू करने से बालों की सेहत ख़राब  हो जाती है। ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन ने शैम्पू करने से जुड़ी  कुछ बातें  बतायीं। जो, लोगों को शैम्पू के सही इस्तेमाल और इसके साइड-इफेक्ट्स से बचने में मदद करती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 29, 2020 7:56 PM IST

शैम्पू (Shampoo) की मदद से बालों को क्लीन और हेल्दी ( Tips to use hair shampoo)  रखने में मदद होती है। लेकिन, कुछ लोग बहुत ज़्यादा या रोज़ बालों को शैम्पू करते हैं। यह बालों के टाइप और ज़रूरत के आधार भी होता है। लेकिन, कई बार इस तरह रोजाना बालों को शैम्पू करने से बालों की सेहत ख़राब (Shampoo Side Effects)  हो जाती है। ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन (shahnaz Hussein tips) ने शैम्पू करने से जुड़ी (Tips to use hair shampoo)   कुछ बातें  बतायीं। जो, लोगों को शैम्पू के सही इस्तेमाल और इसके साइड-इफेक्ट्स से बचने में मदद करती हैं।

Oily Hair : क्या बाल रहते हैं हमेशा चिपचिपे? तो आज़माएं ये 2 घरेलू नुस्खे,ऑयली बाल बनेंगे खिले-खिले

कितनी बार करना चाहिए शैम्पू ( Tips to use hair shampoo) :

हफ्ते में कितनी बार शैम्पू करना चाहिए इस बारे में कोई साफ नियम नहीं है लेकिन महिलाओं के लिए यह  एक मुश्किल और  जरूरी सवाल है। क्योंकि,   पुरुषों  की बजाय महिलाओं के  बाल  घने और लम्बे होते हैं। जिसके चलते महिलाओं को बार-बार शैम्पू करना पड़ता है।

वैसे तो,  बालों को शैम्पू करना अपनी पसंद पर निर्भर करता है। लेकिन, ज़्यादा शैम्पू में सोडियम लॉरिल  सल्फेट  मिलाया जाता है। इससे, बालों में शैम्पू लगाने पर झाग बनता है। लेकिन, दूसरी तरह यह स्किन को नुकसान पहुंचाता है। इससे , त्वचा में जलन होने लगती है। इससे, सिर की त्वचा में रैशेज़ होने की संभावना होती है। साथ ही स्किन का पीएच बैलेंस भी बिगड़ सकता है।

क्या तेल मालिश करने से हेयर फॉल होता है ? ये हैं हेयर केयर के सही तरीके, जिनसे बालों का झड़ना हो सकता है कम

बालों को हर रोज शैम्पू करने से  बालों की सेहत खराब होती है। क्योंकि,  हर रोज बालों को शैम्पू करने से  बाल ड्राई हो जाते हैं। जिससे,  बालों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए, अपने बालों को हफ्ते में 3 दिन शैम्पू करना ठीक माना जाता है। लेकिन,  अगर आपके बालों में हफ्ते में केवल एक दिन ही शैम्पू करना संभव हो तो वैसा ही करें। इससे, बालों की क्वालिटी और स्कैल्प की हेल्थ अच्छी रहती है।

Dandruff Home Remedy: ठंड के मौसम में होता है बहुत अधिक डैंड्रफ, तो लगाएं केवल 2 चीज़ों से बना यह खास हेयर पैक, रूसी की समस्या हो जाएगी कम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source