
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 12, 2020 9:28 AM IST
सर्दियों के मौसम ( skincare in winters) में लोग अक्सर घूमने-फिरने जाते हैं। खासकर, शादी के बाद हनीमून पर जाना होता ही है। सर्दियों की ठंडी हवाएं और रूखा मौसम, त्वचा और बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में त्वचा का ख्याल कैसे रखा जा सकता है। उसी के लिए कुछ टिप्स दीं ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन ने। (shahnaz hussein tips)
यात्रा शुरू करने से पहले ही मैनीक्योर, पैडीक्योर तथा हेयर स्टाईल करवा लें ताकि सपफर के दौरान सौन्दर्य के मामले में सहज रहे। अपने साथ बालों को सजाने, संवारने के लिए एक हल्की कंघी जरूर रखे क्योंकि सफर में बाल बार-बार खराब हो जाते है। अगर, आपके बाल लम्बे है तो आप बालों पर हैड बैंड तथा हेयर क्लिप का नियमित उपयोग करें। ट्रिप के दौरान मोटर गाड़ी, नौकायान या समुद्री तट पर चहल कदमी करती बार अपने सिर को स्कार्फ से ढक कर रखे क्योंकि इससे आपके बालों के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखा जा सके।
चाहे आप ऊंचे बर्फीले स्थल या समुद्री तट को अपनी पंसदीदा पर्यटक स्थल के तौर पर चुने, लेकिन दोनों ही स्थलों पर जाती बार हेयर क्रीम तथा सनस्क्रीन ले जाना कतई न भूले क्योंकि समुद्र के पानी तथा बर्फ दोनों स्थलों पर प्रतिबिम्ब परत की वजह से सूर्य की किरणों का प्रभाव सामान्य स्तह की अपेक्षा कापफी गहन तथा असरकारक होता है तथा इन परिस्थितियों में सनस्क्रीन त्वचा के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। ( skincare in winters)
बालों के लिए हेयर ड्राईर काफी लाभदायक साबित होगा। अगर आप समुद्री तट पर जा रही है तो समुद्र के खारे पानी से बालों को बचाने के लिए स्विमिंग कैप का जरूर उपयोग कीजिए। बालों में शैम्पू के बाद कण्डीशनर या हेयर सीरम का जरूर उपयोग कीजिए। समुद्री पानी से बालों को सुरक्षित रखने के लिए हल्के शैम्पू का प्रयोग करके बालों को ताजे सापफ पानी से जरूर धेये क्योंकि इससे बालों के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलेगी। ( skincare in winters)
त्वचा को साफ तथा तरोताजा रखने के लिए एक अच्छा स्किन टोनर कापफी आवश्यक माना जाता है तथा इनमें से गुलाब आधरित स्किन टोनर सबसे ज्यादा उपयुक्त माना जाता है। त्वचा को सापफ करने के बाद काटन वूल की मदद से स्किन टोनर से सापफ करें। गर्मियों के मौसम में भारी माइस्चराईजर के उपयोग से परहेज करें। गर्म स्थलों पर सूर्य की सीध्ी किरणों से परहेज करने में ही भलाई है। त्वचा को सापफ तथा ताजा रखने के लिए गीले टीशू हमेशा अपने साथ रखे। ( skincare in winters)