
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 28, 2020 8:43 AM IST
होठों (Herbal remedies for chapped lips) की त्वचा बाकी शरीर के मुकाबले ज़्यादा संवेदनशील और कोमल होती है। इसीलिए, सर्दियों के रूखे मौसम में लिप्स की स्किन जल्दी सूख जाती है। कभी-कभी होठों की ड्राईनेस बहुत बढ़ जाती है। जिससे, होठ कट-फट जाते हैं। सर्दियों में कटे-फटे होंठों को आराम दिलाने के लिए हर्बल क्वीन और ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन कुछ टिप्स (Shahnaz Hussein Tips) देती हैं। उनके मुताबिक कुछ हर्बल और आसानी से उपलब्ध चीज़ें, जो़ रोज़मर्रा के इस्तेमाल में भी आती हैं। उन्हें, लगाने से भी आपके होठों की स्किन सॉफ्ट और हेल्दी बन सकती है।
नारियल तेल को त्वचा मुख्यतः चेहरे के मेकअप को हटाने में प्रयोग किया जा सकता है। नारियल तेल को सौंदर्य प्रसाधन तथा खाद्य तेल दोनों प्रकार से पूरी तरह सुरक्षित रूप से प्रयोग किया जा सकता है, क्योंकि अन्य सौंदर्य प्रसाधनों के मुकाबले इसमें कोई भी सिंथेटिक संघटक नहीं होते तथा अन्य तेलों की उपेक्षा नारियल तेल से कभी दुर्गन्ध भी नहीं आती, नारियल तेल तथा आर्गन तेल बेस्ड होंठ बाम तथा होंठ क्रीम सर्दियों में होठों (Herbal remedies for chapped lips) के सौंदर्य में प्रयोग की जा सकती है। अगर आपके होंठ फटे हैं तो होंठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले मॉइस्चरीज़र जरूर लगायें।
शहद तथा ग्लिसरीन के मिश्रण को होंठो पर दस मिनट तक लगाने को बाद साफ ताजे पानी से धोने से काफी लाभ मिलता है तथा इसे रात को होंठों पर लगा कर इसे सुबह तक लगे रहने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।शहद तथा चीनी का मिश्रण होठों पर लगाने के बाद इसे आधा घंटा तक लगा रहने दें तथा इसके बाद होंठों की मृत कोशिकाएं को हटाने के लिए ऊँगली से आहिस्ता आहिस्ता रगडिये तथा बाद में होठों को हलके गुनगुने पानी से धो डालिये।
रात को सोते समय नाभि में सरसों का गुनगुना तेल,गाय का घी या मक्खन लगाने से काफी आराम मिलता है। (Herbal remedies for chapped lips)