
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 22, 2020 8:18 PM IST
होली से पहले ऐसे रखें स्किन का ख्याल ।
Shahnaz Hussain Tips for Spring: होली से पहले मौसम में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगती है। मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों की ब्यूटी प्रॉब्लम्स में भी बढ़ावा हो सकता है। क्योंकि, मौसम बदलने के साथ अपने ब्यूटी रेजिम में भी बदलाव करने चाहिए। लेकिन, अगर आप हर मौसम में एक जैसा स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं। तो, इससे आपकी स्किन को बहुत अधिक मुश्किल हो सकती है। वसंत के मौसम में त्वचा का ध्यान कैसे रखना चाहिए इसके बारे में कुछ टिप्स दे रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन (Shahnaz Hussain Tips)
वसन्त ऋतु में सर्दियां खत्म होते ही आपके अपनी त्वचा की नमी को बरकरार रखने की आवश्यकता होती है। अगर आपकी त्वचा अत्यधिक ड्राई है। इसमें, लाल रैशेज़ पड़ रहे है तो, आप तुरंत केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल करना बंद कर दें। साबुन की बजाय सुबह-शाम क्लींजर का उपयोग कर सकते है। Shahnaz Hussain Tips for Spring season in hindi)
त्वचा को प्रतिदिन क्लीजिंग के साथ ही त्वचा को पोषाहार भी प्रदान कीजिए। घरेलू आर्युवैदिक उपचार के तौर पर आप त्वचा पर तिल के तेल की मालिश कर सकते है।
दूध में कुछ शहद की बूंदे डालकर इसे त्वचा पर लगाकर 10-15 मिनट तक लगा रहने दीजिए तथा बाद में इसे ताजे स्वच्छ जल से धो डालिए। यह उपचार सामान्य तथा शुष्क दोनों प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी है।
अगर, आपकी त्वचा तैलीय है तो 50 मिली लीटर गुलाब जल में एक चम्मच शुद्ध गलीसरीन मिलाईए। इस मिश्रण को बोतल में डालकर इसे पूरी तरह मिला कर इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लीजिए। आपको यह अहसास होगा कि ग्लिसरीन तथा गुलाब जल से त्वचा में पर्याप्त आर्द्रता बनी रहती है तथा त्वचा में ताजगी का अहसास होता है।
Healthy Recipe: कॉर्न फ्लेक्स खाकर हो गए हैं बोर, तो शेफ रणबीर ब्रार की यह रेसिपी ट्राई करें