hamburger icon
A
Read in English

Skin Care Tip: सेब दिलाता है डैंड्रफ, पिम्पल्स और ड्राईनेस से राहत, ट्राई करें ये शहनाज़ हुसैन टिप्स

क्या आप जानते हैं कि यह आपकी स्किन और हेयर केयर में भी काम आ सकता है। जानें, ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन  से, कि किन ब्यूटी प्रॉब्लम्स में सेब किया जा सकता है इस्तेमाल। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 21, 2019 7:19 PM IST

सेब का फल (Apple) सेहत के लिए सबसे अच्छे भोजन में गिना जानता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह आपकी स्किन और हेयर केयर ( Apple for Skin Care) में भी काम आ सकता है। जानें, ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन  से, कि किन ब्यूटी प्रॉब्लम्स में सेब किया जा सकता है इस्तेमाल।  ( Apple for Skin Care)

ऐप्पल बनाएं स्किन और बालों को भी हेल्दी ( Apple for Skin Care ):

बनाएं ऐप्पल स्क्रब और फेस पैक ( Apple for Skin Care ):

सेब (Apple) के रस में बादाम तेल और दूध या दही मिलाकर स्क्रब के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है। सेब को कद्दूकश करके दही में मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग-ध्ब्बे दूर होते है।

सेब को जई, दही, शहद में मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद चेहरे को धो डालिए।

यह भी पढ़ें-Weight Loss Diet Tips: हेल्दी स्नैकिंग ऑप्शन हैं ये लो-कैलोरी फल और सब्ज़ियां, खाने से होगा वेट लॉस।

पिम्पल्स और डार्क स्पॉट्स (Apple for Skin Care):

ऐप्पल साइडर विनेगर या सेब के सिरके को भी अनेक सौंदर्य समस्याओं का समाधान माना जाता है। इससे त्वचा और स्कैल्प के एसिड एलकाईन संतुलन बना रहता है तथा यह कील-मुंहासों से राहत दिलाने में काफी मददगार साबित होती है।

बालों को भी बनाए हेल्दी:

शैम्पू के बाद दो चम्मच ऐप्पल साइडर विनेगर को पानी के मग में डालें। इससे, सिर को धोने से बालों की समस्याएं खत्म होती है। साथ ही, बालों में चमक आती है।

डैंड्रफ :

अगर, आप बालों की रूसी की समस्या से जूझ रहे है तो बालों को शैम्पू करने से आधे घंट पहले दो चम्मच ऐप्पल साइडर विनेगर से सिर की मसाज करें। इसके बाद बालों को शैम्पू करेंष इससे, बालों की रूसी खत्म हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Winter Healthcare Tips: विंटर सीज़न में लोग रहते ज़्यादा सुस्त, अपनाएं आयुर्वेद और दूर करें सुस्ती