शहनाज़ हुसैन ब्यूटी टिप्स: जवां और खूबसूरत स्किन के लिए इस्तेमाल करें बर्फ के टुकड़े
रैशेज, सूजन और थ्रेडिंग की वजह से होनेवाली स्किन प्रॉब्लम्स से राहत के लिए आइस-क्यूब्स त्वचा पर मलें।
आईस क्यूब को ज्यादातर गर्मियों में तपती धूप में ठंडक प्रदान करने के लिए उपयोग किया जाता है। गर्मियों में आईस-क्यूब रोजमर्रा जिन्दगी का अहम हिस्सा बन जाती है। आईस क्यूब को सोडा, शरबत, फ्रूट जूस , कोल्ड ड्रिंक तथा पानी की ठंडक बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है।
लेकिन आईस क्यूब का उपयोग महज खाने-पीने तक ही सीमित नहीं है। इसका इस्तेमाल स्किनकेयर के लिए भी कर सकते हैं। खासकर गार्मियों में चेहरे की रंगत निखारने तथा सनबर्न, काले धब्बों, कील-मुंहासों जैसी ब्यूटी प्रॉब्लम्स से राहत पाने का एक सरल तथा सस्ता तरीका हैं ये बर्फ के टुकड़े।
आईस क्यूब से जहां सौन्दर्य समस्याओं के प्राकृतिक उपचार में मदद मिलती है वही आईस क्यूब, फेशियल स्पा तथा सैलून जैसे मंहगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के मुकाबलें कहीं ज्यादा प्रभावी साबित होते हैं।
चेहरे पर आईस क्यूब की मसाज से त्वचा में कसावट आती है तथा पोर्स से गंदगी साफ हो जाती है। लेकिन आईस-क्यूब को सीधे कभी चेहरे पर नहीं मलना चाहिए क्योंकि इससे चेहरे की कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है। आईस-क्यूब को हमेशा साफ कॉटन के कपड़े में लपेटकर ही चेहरे की हल्के-हल्के उपर से नीचे तथा दाएं से बाएं मसाज करनी चाहिए। हल्के हाथों से मसाज करने से त्वचा में ताजगी तथा रंगत में निखार दिखता है। गर्मियों के चिपचिपे और उमस भरे मौसम में फांउडेशन को ज्यादा देर तक टिकने में आईस क्यूब्स मदद कर सकता हैं। जी हां, सबसे पहले अपनी त्वचा को साफ करें फिर रूई की मदद से एस्ट्रीजेंन्ट टोनर अप्लाई करें। कुछ मिनटों के बाद एक साफ कपड़े में आईस-क्यूब लपेटकर चेहरे पर आहिस्ता से मलें। इससे रोमछिद्र या पोर्स बंद हो जाते हैं। इसी तरह आप बर्फ वाले पानी में रूई डुबोकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा की रंगत में निखार आएगा तथा रोमछिद्रों को बंद करने में मदद मिलेगी।
बड़े काम का यह बर्फ का टुकड़ा
- अगर चोट की वजह से त्वचा में सूजन आ जाए तो आईस-पैक्स से त्वचा की जलन तथा सूजन को राहत प्रदान करने में मदद मिलती है।
- आईस-क्यूब आंखों में सूजन के लिए भी रामबाण का काम करती है। एक साफ कॉटन के कपड़े में आईस-क्यूब को लपेट कर कुछ सेकंड तक आंखों से लगाइए। लेकिन याद रखिए कि आंखों के नीचे की त्वचा अत्यन्त पतली तथा संवेदनशील होती है तथा अगर आपने आईस-क्यूब ज्यादा देर तक आंखों के नीचे रखें तो आंखों की कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है।
- थ्रेडिंग तथा वैक्सिंग के बाद भी आईस-क्यूब ठंडक तथा राहत प्रदान करने में अति सहायक साबित होती है। कई बार थ्रेडिंग के बाद त्वचा में सूजन तथा लालगी आ जाती है जिसे आईस-क्यूब को नैपकिन में लपेटकर मलने से दूर किया जा सकता है।
- घर में जब आप आईब्रोज करती है तो वैक्सिंग के बाद लाली तथा सूजन को कम करने के लिए आईस-क्यूब का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- त्वचा पर रैशेज़, फोड़े-फुंसी होने पर भी आईस-क्यूब काफी फायदेमंद साबित होता है। अगर फोड़े-फुंसी की वजह से चेहरे पर जलन तथा सूजन महसूस हो रही हो तो आईस-क्यूब के उपयोग से काफी राहत मिलती है।
- आईस-क्यूब के लगातार उपयोग से खुले पोर्स बंद हो जाते है जिससे कील-मुंहासे निकलने बंद हो जाते हैं।
- अगर आप किसी पार्टी में जाने की तैयारी में है और मेकअप के लिए बहुत समय नहीं है तो भी साफ कपड़े या नैपकिन में आईस-क्यूब लपेटकर चेहरे तथा गर्दन की त्वचा पर रगड़ें। इससे त्वचा में निखार आएगा तथा चेहरा खिला-खिला दिखेगा।
- चेहरे पर आईस-क्यूब से चेहरे की झुर्रियों को रोकने में मदद मिलती है। मुट्ठी भर आईस-क्यूब में लैवेंडर या जैस्मिन इसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालकर कपड़े में लपेटकर चेहरे की मसाज करने से त्वचा खूबसूरत बनती है। आईस क्यूब में संतरा, नींबू, स्ट्राबेरी का रस मिलाकर नैपकिन में लपेटकर चेहरे की मसाज करने से चेहरे के छिद्रों को कसने में मदद मिलती है जिससे आप युवा दिखते हैं।
चित्रस्रोत: Shahnaz Hussain.