ठंड के मौसम में हवा में नमी की कमी होने लगती है जिसके चलते आपकी त्वचा भी ड्राई होने लगती है। ऐसे में त्वचा की देखभाल के तरीके बदलने पड़ते हैं। ब्यूटी एक्पर्ट शहनाज़ हुसैन के मुताबिक, शहरों में रहने वाली महिलाओं की त्वचा प्रदूषण, केमिकल वाली हवा और उमस के सम्पर्क में आती है। इसीलिए रात में सोने से पहले अपने चेहरे की सफाई करनी चाहिए। इससे त्वचा में छुपी गंदगी, धूल और डेड स्किन भी साफ हो जाती है। ये सभी तत्व त्वचा से जुड़ी हुई समस्याओं को बढ़ाने का काम करते हैं और इसीलिए इनकी नियमित सफाई बहुत ज़रूरी है। आइए जानते हैं अलग-अलग स्किन के लिए शहनाज हुसैन के बेहतरीन टिप्स।
ड्राई स्किन
दीवाली के आसपास और सर्दियों के मौसम में त्वचा में नमी बनाए रखना अत्यन्त महत्वपूर्ण हो जाता है। इस मौसम में ड्राई और नॉर्मल स्किन वाले लोग किसी जेल बेस्ड क्लींज़र से चेहरे की सफाई कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन को विषैले और हानिकारक पदार्थों से राहत मिलेगी।
इसके बाद त्वचा पर कॉटनवूल के मदद से गुलाब जल वाले स्किन टॉनिक का इस्तेमाल कीजिए।
दिन में घर से बाहर निकलने से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन का उपयोग कीजिए तथा यदि आप घर के अंदर हैं तो त्वचा पर मॉश्चराइज़र का इस्तेमाल करें।
ड्राई स्किन वाले लोगों को रात में सोने से पहले किसी अच्छी नरिशिंग क्रीम या नाइट क्रीम से त्वचा की मालिश करनी चाहिए। फिर इसे रूई से साफ करें और त्वचा पर कोई सीरम बेस्ड मॉश्चराइज़र लगाएं।
ऑयली स्किन में चिपचिपापन बहुत होता है लेकिन फिर भी उसे मॉश्चराइज़र की ज़रूरत होती है। ऑयली स्किन के लिए आम क्रीम्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि मॉंश्चराइज़िंग क्रीम की नमी के कारण चेहरे पर पिम्पल्स की समस्या और बढ़ सकती है। इसीलिए ऐसी स्किन की देखभाल के लिए आपको स्पेशल क्रीम्स खरीदनी होंगी, जिनके बारे में आप अपने डर्मटॉलजिस्ट से बात कर सकती हैं।
एक चम्मच ग्लिसरीन में 100 मिली गुलाब जल मिलाएं। इस मिश्रण को किसी बोतल या एयर टाईट ज़ार में भरकर फीज में रखे। इस मिश्रण को क्लीनजिंग के बाद चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा का पोषण भी होगा, उसे नमी मिलेगी और स्किन का चिपचिपापन भी नहीं बढ़ेगा। त्वचा को सापफ करने के लिए दूध् या फेश वॉस का इस्तेमाल करें।
फैशियल स्क्रब से चेहरे की त्वचा में चमक आती है। सप्ताह में 2 बार फेश स्क्रब का उपयोग करना चाहिए। घर पर फेस स्क्रब बनाने के लिए आप पीसे हुए बादाम या चावल के आटे को दही और थोड़ी-सी हल्दी के साथ मिला सकते हैं। पसंद के अनुसार इसमें संतरे के सूखे छिलकों का पावडर भी मिला सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाकर चेहरे की हल्की अहिस्ता से मालिश कर लीजिए तथा बाद में कुछ समय बाद चेहरे को ताजे पानी से धो डालिए।
दिन में घर में बाहर निकलने से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन जरूर लगा लीजिए। आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सनस्क्रीन लोशन या क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्किन की देखभाल के साथ-साथ अच्छी डायट भी ज़रूरी है। इसीलिए अपने भोजन में मौसमी चीज़ें और नट्स, ड्राईफ्रूट्स और फल शामिल करें। इसके अलावा ढेर सारा पानी पीएं।
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.