शहनाज़ हुसैन ब्यूटी टिप्स: आलू से इस तरह पाएं सुंदर और निखरी त्वचा !

आलू जूस को शहद में मिलाकर त्वचा पर 20 मिनट लगाकर धेने से त्वचा के काले दाग-ध्ब्बे खत्म हो जाते है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 4, 2018 6:24 PM IST

हम सबकी मनपसंद सब्ज़ी आलू विटामिन, मिनरल, आयरन, फॉस्फोरस से भरपूर होती है जिनसे त्वचा और  बालों की खूबसूरती बढ़ाने का काम लिया जा सकता है। आलू में मौजूद हल्के ब्लीचिंग तत्व त्वचा में हाईपर पिग्मन्टेंशन को रोकते हैं और इससे त्वचा की रंगत भी निखरती गै है। आलू में मौजूद एन्जाइम त्वचा में ताजगी तथा चमक लाते हैं तथा चेहरे पर काले ध्ब्बों, कील मुहांसों को रोकते हैं। आलू में विद्यमान विटामिन ‘सी’ त्वचा में कोलाजेन कोशिकाओं को बढ़ाकर समय से पहले चेहरे की झुर्रिया तथा बुढापे को रेाकता है तथा आपको ज़्यादा समय तक युवा दिखाता है। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन बता रही हैं आलू की मदद से हेल्दी स्किन और बाल पाने के कुछ तरीके जिन्हें आप घर पर ट्राई कर सकते हैं-

आलू में मौजूद एंजाइम्स आपकी त्वचा को दाग-धब्बों से मुक्त बनाते हैं। © Shutterstock आलू में मौजूद एंजाइम्स आपकी त्वचा को दाग-धब्बों से मुक्त बनाते हैं। © Shutterstock

  1. आलू और अण्डे के फेसपैक को चेहरे पर लगाने से चेहरे की त्वचा में खिंचाव आता है तथा त्वचा अधिक जवान दिखती है। आधे आलू के रस में एक अण्डे  का सफ़ेद हिस्सा मिला कर मिश्रण बना लें तथा इस मिश्रण को चेहरे पर आधे घंटे तक लगाएं। फिर साफ ताजे पानी से चेहरा साफ करें।
  2. आधे आलू के रस में  दो चम्मच दूध मिलाकर एक मिश्रण बनाएं। इसे कॉटन की मदद से पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाइएं। आधे घंटे बाद पानी से धोकर साफ करें। इसे हफ्ते में दो बार लगाने से चेहरे की त्वचा में ताजगी आ जाएगी।
  3. आलू को कद्दूकस करके दही में मिला कर मिश्रण बनाएं।  20 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दीजिए तथा बाद में स्वच्छ ताजे पानी से धो डालिए। इससे त्वचा पर नमी बनी रहेगी और ड्राई स्किन से राहत मिलेगी।
  4. आलू के रस या कद्दूकस किए हुए आलू को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं के बाद स्वच्छ ताजे पानी से चेहरा साफ करें। इससे आंखों के नीचे की सूजन खत्म हो जाएगी तथा आंखों में आकर्षण बरकरार रहेगा।
  5. ऑयली स्किन से राहत के लिए आलू के रस को मुलतानी मिट्टी तथा गुलाबजल में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को होंठो तथा आंखों के आसपास के हिस्से को छोड़कर बाकी बचे चेहरे पर कोमलता से अहिस्ता-अहिस्ता लगा लें तथा जब यह सूख जाए तो ताजे जल से धे डाले। इससे त्वचा में चिपचिपापन कम होगा तथा काले मुंहासे खत्म होगें।
  6. आलू तथा खीरे को कद्दूकस करके इसमें पक्के पपीते तथा दही में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर चेहरे को ताजे साफ पानी से धोएं। इससे त्वचा में चमक आएगी।
  7. आलू जूस को शहद में मिलाकर त्वचा पर 20 मिनट लगाकर धेने से त्वचा के काले दाग-ध्ब्बे खत्म हो जाते है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source