
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : October 24, 2017 10:57 AM IST
बदलते मौसम या प्रदूषण का प्रभाव सबसे पहले त्वचा पर ही दिखता है। क्योंकि त्वचा ही सुंदरता की कसौटी होती है। इन सबके कारण समय से पहले झुर्रियां, त्वचा का लटक जाना, बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगते हैं। लेकिन इसके लिए चिंता करके त्वचा को और परेशान करने की ज़रूरत नहीं है। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन ने एक ऐसे नैचुरल चीज के बारे में बताई है जिसके अनगिनत गुण है और वह है ऐलोवेरा या घृतकुमारी। ऐलोवेरा का एन्टी ऑक्साइड गुण त्वचा को मॉश्चराइज रखने के साथ स्किन के यंग लुक को बरकरार रखने में मदद करता है। इसलिए ऐलोवेरा का इस्तेमाल क्लींजर, मॉश्चराइजर, क्रीम में इस्तेमाल किया जाता है।
अगर आपकी स्किन मौसम के बदलने के साथ बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है। विशेषकर सर्दी के दिनों में त्वचा बहुत रूखी सुखी हो जाती है। इस समय आप ऐलोवेरा जेल को 20 मिनट तक त्वचा पर लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें।
ऐलोवेरा का जूस सूजी हुई नसों के उपचार में भी मददगार साबित होता है। जूस को प्रभावित क्षेत्र में सीधे लगाइए। यह त्वचा में घाव, संक्रमण आदि के उपचार में प्रभावी साबित होता है तथा त्वचा को कोमल तथा मुलायम बनाता है। ताजे ऐलोवेरा जैल के प्रयोग से त्वचा के बाहरी हिस्से के उपचार में मदद मिलती है तथा ऐलोवेरा पौधे में मौजूद मिनरल जिंक एंटी इनफ्लेमेटरी का कार्य करता है तथा त्वचा में सूजन को रोकता है।
ऐलोवेरा का ये फेस पैक यंग लुक को वापस लाने में बहुत मदद करता है। एक चम्मच जेई या मु्ल्तानी मिट्टी, एक चम्मच संतरे की छाल का पावडर, दही और एक चम्मच ऐलोवेरा जेल को एक साथ मिलाकर स्किन पर 30 मिनट तक लगाकर रखें।
और बस क्या! रोज कुछ मिनटों तक ऐलोवेरा के इस्तेमाल से आपके स्किन में एक नया यंग लुक आ जायेगा।
स्रोत: अन्र्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन
चित्र स्रोत:सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन