
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : October 17, 2017 6:27 PM IST
सदियों से उबटन लगाने की परंपरा चल रही है। लड़की को गोरा बनाने के लिए उबटन का प्रयोग दादी-नानी से सभी लोग आजमाते रहे हैं। इसलिए विवाह के मौके पर लोग हल्दी और उबटन दुल्हन को लगाने की परंपरा है। उबटन असल में चोकर, बेसन, दही या मलाई और एक चुटकी हल्दी मिलाकर बनाया जाता है। इन सब चीजों को एक साथ मिलाने के बाद ही उबटन बनता है। इसको बॉडी में लगाया जाता है। लेकिन क्या आपको उबटन लगाने का सही तरिका पता है?
ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन ने उबटन लगाने का सही तरिका बताया है जिससे रंगत में निखार आता है। डेड स्किन को निकालने के लिए उबटन का इस्तेमाल किया जाता है जिससे खोया हुआ निखार वापस लौट आता है और रंग में अलग ही निखार आता है। उबटन लगाने से स्किन भी बहुत सॉफ्ट हो जाता है। लेकिन उबटन का फायदा असल में तब होता है जब इसको लगाने के पहले तिल के तेल से बॉडी को मसाज कर लें। क्या आपको पता है कि तिल का तेल सूर्य के रोशनी के असर से स्किन को बचाता है। पूरे बॉडी में तेल से अच्छी तरह से मसाज करने के बाद उबटन लगाकर 15-20 मिनट तक सूखने के लिए रख दें। आधे घंटे के बाद पानी से धो लें और नहा लें। लेकिन धोते समय हल्के हाथ से रगड़ते हुए उबटन को निकालें। इससे न सिर्फ दाग-धब्बे निकलते हैं बल्कि रंगत में निखार आता है।
इसलिए उबटन लगाने के पहले तिल के तेल मालिश कर लें और फिर उबटन लगायें। इससे स्किन में एक अलग ही चमक और निखार आ जाता है।
स्रोत: अन्र्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन
चित्र स्रोत:सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन