दिवाली में ऐसा कौन है जो सबसे अलग नहीं दिखना चाहता होगा, लेकिन त्योहार से पहले घर की सफाई, सजावट, लाइटिंग और भीड़ भरे बाजार में शॉपिंग की वजह से चेहरे पर एक थकान जैसी आभा आ जाती है। विशेषकर अगर आप वर्किंग वुमन है तो ओर ऐसे में घरेलू आर्गेनिक नुस्खे अपनाकर आप चेहरे की रंगत निखार सकती हैं। यह कहना है सौंदर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन का। शहनाज के घरेलू आर्गेनिक नुस्खे अपनाकर आप त्योहार में न केवल अपनी रंगत निखारकर दीयों के इस उत्सव की आभा बढ़ा सकती हैं, बल्कि आपकी सोने जैसा निखार सबके होश भी उड़ा सकता है।
मौसम के बदलाव के कारण चेहरे की त्वचा रूखी-सूखी लगने लगती है जिसके कारण वह प्राकृतिक रौनक और चमक खो देती है। इसके लिए आप घर पर ही मौजूद चीजों से बहुत आसानी से चेहरे का खोया हुआ निखार वापस पा सकती हैं। चलिये इनके बारे में जानते हैं-
स्किन का ड्राइनेस कम करने के लिए नॉर्मल और ड्राई स्किन वाले प्रतिदिन चेहरे पर 10 मिनट तक शहद लगायें और फिर ताजे पानी से चेहरे को धो लें।
ऐलोवेरा या घृतकुमारी एक ऐसा नैचुरल प्रोडक्ट है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के स्किन के ड्राईनेस को कम करता है।
गाजर को घिसकर इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं। गाजर विटामिन 'ए' से भरपूर मानी जाती है। इसको हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद होता है।
तीन चम्मच गुलाब जल में एक चम्मच ग्लीसरीन तथा नींबू का रस मिला लीजिए। इसे हाथों तथा पांवों पर आधा घंटा तक लगा रहने दीजिए, इसके बाद ताजे सादे जल से धो डालिए।
चेहरे को साफ करने के लिए शहद को अंडे के सफेद पदार्थ में मिलाइए तथा इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने के बाद ताजे स्वच्छ पानी से धो डालिए। जिनकी त्वचा अत्यधिक खुश्क है, वह आधा चम्मच शहद में बादाम तेल तथा ड्राई मिल्क पाऊडर मिला लें तथा इसका पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर लगा लें। इस पेस्ट को आधे घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दें तथा बाद में पानी से धो डालें। चेहरे को धोने के बाद गुलाब जल में कॉटन वूल पैड को भिगोकर चेहरे को कॉटन वूल पैड से साफ कर लें।
स्रोत: अन्र्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैनचित्र स्रोत:सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.