Advertisement

वेलेंटाइन डे पर चेहरे को धूप सा चमका देगा घर पर बना ये मास्क, शहनाज हुसैन से जानें बनाने और लगाने का तरीका

Shahnaz husain beauty tips: ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने एक खास तरह का मास्क बनाने का तरीका बताया है, जो आपके चेहरे वेलेंटाइन डे से पहले ही ऐसे चमका देगा। जानें इसे बाने और लगाने का सही तरीका क्या है।

Written By Mukesh Sharma
Published : February 13, 2023 2:51 PM IST

Homemade mask for glowing skin: सुंदर दिखना हर किसी का सपना होता है और उसके लिए सबसे पहले देखभाल करनी होती है अपनी स्किन की। लेकिन कई ऐसे कारक हैं, जिस कारण से आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती है। बिजी लाइफस्टाइल, खराब डाइट, प्रदूषण और केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स आदि ऐसे ही कारक हैं, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा देते हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि कुछ लोगों की की स्किन इतनी सेंसिविट होती है, कि घरेलू चीजों से ही नुकसान होने लगता है। ऐसे में सिर्फ ऐसे ही स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए, जिन्हें स्किन एक्सपर्ट्स द्वारा ही रिकमेंड किया जा सके। स्किन एंड ब्यूटी एक्सपर्ट्स ने आपको ऐसे ही खास तरह के फेस मास्क के बारे में बताने वाली हैं, जो आपकी स्किन के नेचुरल ग्लो को लाने में मदद करता है। यदि आप भी वेलेंटाइन डे से पहले अपनी स्किन का ग्लो वापस लाना चाहती हैं, तो इस खास नेचुरल हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। (Shahnaz husain homemade face mask)

खीरे और पपीते का मास्क

खीरा और पपीता खाने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में तो आप अच्छे से जानते होंगे, लेकिन इन दोनों को मिक्स करके बनाए मास्क के इस्तेमाल से मिलने वाले फायदों के बारे कम ही लोग जानते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन द्वारा बताया गया खीरे और पपीते का मास्क पूरी तरह से नैचुरल है और स्किन ग्लो पाने के लिए जबरदस्त फायदे देता है। यदि आप वेलेंटाइन डे से पहले अपनी त्वचा का खोया हुआ निखार वापस पाना चाहती हैं, तो यह खास मास्क आपके लिए ही है।

Advertisement

ऐसे तैयार करें मास्क

पपीते और खीरे के इस फेस मास्क को तैयार करना बहुत आसान है। लेकिन उस से पहले यह जान लें कि आपको यह मास्क बनाने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता पड़ने वाली है। चलिए जानते हैं इस नेचुरल मास्क बनाने के लिए कितनी मात्रा में किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है -

  • 2 खीरे की स्लाइस
  • 2 टुकड़े पपीता
  • 1 चम्मच दही
  • 1 चम्मच शहद
  • 1 चम्मच ओट्स

मास्क बनाने की विधि

जब आपके पास यह सामग्री तैयार हो जाए तो आप निम्न तरीके से इसे तैयार कर सकते हैं -

Advertisement

  • सबसे पहले खीरे और पपीते को मिक्सर की मदद से पीस लें
  • अब एक बर्तन में दही और शहद को अच्छे से मिक्स करें
  • दही और शहद मिक्स होने के बाद इसमें पपीते और खीरे का मिश्रण डालें
  • चम्मच की मदद से अच्छे से मिलाएं और फिर 1 चम्मच ओट्स डाल दें
  • कम से कम 15 मिनट के लिए अब इसे रख दें और तब तक ओट्स सारा पानी सोख लें
  • 15 मिनट के बाद यह सही टेक्सचर में आ जाएगा और आप चेहरे पर इसे लगा सकती हैं।

इस्तेमाल का तरीका

जब यह नेचुरल फेस मास्क तैयार हो जाए तो निम्न विधि से इसका इस्तेमाल करें -

  • इसका इस्तेमाल शाम या सुबह के समय करें
  • अगर आप दिन में कर रही हैं तो धूप में न जाएं
  • चेहरे पर लगाने से पहले गुनगुने पानी से धो लें
  • चेहरे पर अच्छे से अप्लाई करें और कम से कम 20 मिनट रहने दें

20 मिनट के बाद रुई की मदद से इसे उतार लें और फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लें। मुंह धोने के लिए किसी साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल न करें। मुंह धोने के बाद चेहरे को तौलिए या किसी कपड़े के साथ रगड़ें नहीं।